Thursday, Jun 01, 2023
-->
ghaziabad-will-be-yoga-on-june-21-8-lakh-sadhaks-will-do-yoga-together-in-the-district

21 जून को योगमय होगा गाजियाबाद, जिले में 8 लाख साधक एक साथ करेंगे योगाभ्यास

  • Updated on 6/18/2022

नई दिल्ली/टीम डिजीटल। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे देश में योग के बड़े-बड़े आयोजन किए जाएंगे। गाजियाबाद जिला प्रशासन ने भी इसके लिए अपनी कमर कस ली है। शनिवार को जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह और मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य सिंह ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर, योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया। प्रशासन ने योग दिवस को लेकर बड़ी तैयारियां की हैं। जिलाधिकारी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गाजियाबाद से 8 लाख लोगों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। 

उन्होंने बताया कि मुख्य आयोजन कवि नगर रामलीला मैदान में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा जिले के तमाम स्कूल, स्वास्थ्य केंद्रों, कॉलेजों, खेल के मैदान, पार्क व अन्य जगहों पर भी इस आयोजन में लोगों को शामिल करने के लिए व्यवस्था की गई है। गांव में अनिवार्य तौर पर ग्राम प्रधान इस आयोजन में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा आरडब्लूए, सामाजिक संस्थान, पुलिस, अर्धसैनिक बल व अन्य संगठन भी इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे। जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता के दौरान सभी से अपील की कि जिलावासी ज्यादा से ज्यादा इस आयोजन में हिस्सा लेकर इसे सफल बनाएं और इसके साथ ही स्वस्थ रहने के इस संदेश को ज्यादा से ज्यादा फैलाए।
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.