Wednesday, Mar 22, 2023
-->
goa-forward-party-separated-from-bjp-led-nda-govt-rkdsnt

भाजपा नेतृत्व वाले राजग से अलग हुई गोवा फॉरवर्ड पार्टी 

  • Updated on 4/13/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) ने राज्य की भाजपा नीत सरकार पर ‘गोवा विरोधी नीतियां’ अपनाने का आरोप लगाया और मंगलवार को वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से अलग हो गई। चालीस सदस्यीय गोवा विधानसभा में जीएफपी के तीन विधायक हैं और पार्टी के गठबंधन से अलग होने से प्रमोद सावंत सरकार की स्थिरता पर कोई आंच नहीं आएगी क्योंकि विजय सरदेसाई नीत पार्टी सत्तासीन गठबंधन का हिस्सा नहीं है। 

ममता पर बैन से बौखलाई TMC, कहा- BJP ब्रांच की तरह बर्ताव कर रहा है चुनाव आयोग

जीएफपी ने 2017 में राजग को मनोहर पार्रिकर की अगुवाई में भाजपा की सरकार बनवाने के लिए समर्थन दिया था। हालांकि र्पिरकर के 2019 में निधन के बाद प्रमोद सावंत की अगुवाई वाली सरकार में जीएफपी के तीन मंत्रियों को स्थान नहीं मिलने से र्पिटयों के बीच संबंध थोड़ा तल्ख हुए थे। 

जजों की सेवानिवृत्ति की उम्र एक समान करने की मांग करने वाली याचिका खारिज

जीएफपी की राज्य कार्यकारी समिति और राजनीतिक मामलों की समिति ने मंगलवार को बैठक की। इसके बाद जीएफपी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख कर राजग से अलग होने के पार्टी के निर्णय के बारे में सूचना दी। 

कोरोना कहर : महाराष्ट्र की ठाकरे सरकार ने टाली 10वीं, 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं

सरदेसाई ने पत्र में कहा,‘‘ मैं आपको गोवा फॉरवर्ड पार्टी के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से औपचारिक रूप से अलग होने की सूचना देने के लिए पत्र लिख रहा हूं। इसमें कोई शक नहीं है कि राजग के साथ हमारे संबंध जुलाई 2019 में ही समाप्त हो गए थे ,पुन:विचार की कोई गुजाइश नहीं है।’’ उन्होंने दावा किया कि पिछले दो वर्षों में भाजपा ने गोवा विधानसभा के सत्रों में लगातार ‘गोवा विरोधी नीतियां’ पेश की है। 

कुरान आयातें : सुप्रीम कोर्ट ने वसीम रिजवी पर लगाया जुर्माना, याचिका खारिज

पार्टी ने आरोप लगाया कि जुलाई 2019 से गोवा में नेतृत्व ने राज्य की जनता से मुंह फेर लिया है,जो चहुंमुखी विकास की आस उनसे लगा कर बैठी थी। पत्र में कहा गया कि पार्टी गोवा की संस्कृति, लोगों और विरासत की रक्षा करने के लिए लगातार काम करने के वास्ते प्रतिबद्ध है। 

 

 

यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें... 


 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.