नई दिल्ली/टीम डिजीटल। मानसून के मौसम में गाजियाबाद को हरा-भरा बनाने के लिए स्पेशल तैयारियां की गई हैं। इसके तहत सिर्फ 12 घंटे में 10 लाख 44 हजार से ज्यादा पौधे रोपित किए जाएंगे। कुल 1022 स्थानों पर वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। अभियान की सफलता के लिए इलेक्शन मोड में काम होगा।
पौधरोपण की प्रत्येक घंटे की रिपोर्ट कंट्रोल रूम पर उपलब्ध कराई जाएगी। निर्धारित लक्ष्य पूरा करने को नोडल अधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट तक तैनात किए गए हैं। यानी इलेक्शन की भांति पौधरोपण मुहिम को तवज्जो दी गई है। समूचे उत्तर प्रदेश में मंगलवार को पौधरोपण अभियान चलाया जाना है।
यूपी में एक दिन में 35 करोड़ पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। गाजियाबाद जनपद में 10 लाख 44 हजार 245 पौधे रोपित होने हैं। गाजियाबाद में जन-आंदोलन के तौर पर पौधरोपण अभियान चलाने को व्यापक तैयारियां की गई हैं। लक्ष्य की प्राप्ति को इलेक्शन मोड में काम किए जाने की रणनीति बनाई गई है।
कुल 1022 स्थानों पर सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके लिए 11 लाख 44 हजार 926 गड्ढे खोदे गए हैं। पौधरोपण का लक्ष्य पूर्ण हो सके, इसके मद्देनजर उप्र शासन की तरफ से गाजियाबाद में मेरठ मंडल की अपर आयुक्त चैत्रा वी को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।
नोडल अधिकारी चैत्रा वी पौधरोपण अभियान की निगरानी करेंगी। अभियान में विभिन्न सरकारी विभागों की भागीदारी सुनिश्चित करने को अलग से नोडल अधिकारी, जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। प्रत्येक पौधे की जीओ टैगिंग की जाएगी। पौधरोपण की प्रत्येक घंटे की रिपोर्ट बनाकर कंट्रोल रूप में भेजी जाएगी।
नगर निगम के अलावा नगर पालिका परिषद लोनी, खोड़ा-मकनपुर, मुरादनगर एवं मोदीनगर तथा नगर पंचायत डासना, पतला, निवाड़ी एवं फरीदनगर सीमा क्षेत्र में भी पौधे रोपित किए जाएंगे। उधर, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री मुरादनगर में शक्ति वन स्थापित किया जाएगा। वहां 10 हजार पौधे रोपित होने हैं।
बिधूड़ी की टिप्पणी : दानिश अली की चेतावनी के बीच विपक्षी दलों ने बनाई...
ED की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली सुपरटेक प्रमुख अरोड़ा की याचिका...
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने कमर कसी, अनुराग ढांडा ने किया...
शाह और नड्डा से मिले कुमारस्वामी, NDA में शामिल हुई जद (एस)
भाजपा नेता बिधूड़ी बयान प्रकरण पर मायावती से ज्यादा अकाश आनंद ने...
बिधूड़ी टिप्पणी के बीच BJP नेता हर्षवर्धन की हंसी का वीडियो वायरल, दी...
Asian Games: भारतीय खिलाड़ियों से चीन का भेदभाव, भारत का मुंहतोड़ जवाब
बिधूड़ी प्रकरण को लेकर लालू यादव का PM मोदी पर कटाक्ष- यह ‘अमृतकाल'...
दानिश अली ने भाजपा सांसद बिधूड़ी के बयान को लेकर PM मोदी और RSS पर...
डूसू चुनाव: मतदान जारी, वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे छात्र