Thursday, Mar 30, 2023
-->
governor-baby-rani-maurya-accompanied-the-husband-to-visit-lord-badri-vishal

राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने पति संग किये भगवान बदरी विशाल के दर्शन

  • Updated on 10/19/2018

गोपेश्वर/ब्यूरो। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शुक्रवार को भगवान बदी विशाल के दर्शन किये। उन्होंने यहां पूजा अर्चना कर देश और राज्य की खुशहाली की कामना की। पूजा अर्चना के दौरान उनके पति श्री प्रदीप कुमार मौर्य भी उनके साथ थे। उन्होंने कहा कि देवभूमि में भगवान नारायण के दर्शन से अद्भुत शक्ति की अनुभूति हुई है। उन्होंने प्रदेशवासियों को विजयदशमी पर्व की भी शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल का सुबह 10 बजे हैलीकाप्टर से बद्रीनाथ धाम पहुंचने पर डीएम स्वाति एस भदौरिया ने स्वागत किया। मंदिर पहुंचने पर बीकेटीसी के अधिकारी और कर्मचारियों ने राज्यपाल को फूल माला, अंग वस्त्र और प्रसाद भेंट किए। राज्यपाल ने मंदिर में आधे घंटे तक विभिन्न पूजाओं में भाग लिया। राज्यपाल ने बीआरओ के अतिथि गृह में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ केन्द्र पोषित योजनाओं की समीक्षा की। 

उन्होंने केन्द्र पोषित योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इस दौरान राज्यपाल ने आयुष्मान भारत, उज्जवला, पीएम आवास, पीएमजीएसवाई, स्वास्थ्य, कानून व्यवस्था आदि योजनाओं के तहत किये गये कार्यो की जानकारी ली। राज्यपाल ने रोड शेफ्टी के लिए पर्याप्त इंतेजाम करते हुए लोगों को जागरुक करने पर जोर दिया। 

वरुणावत ट्रीटमेंट की होगी विजिलेंस जांच, सरकार को तीन माह में पूरी करनी होगी जांच

चिकित्सा व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए राज्यपाल ने इमरजेंसी के समय आर्मी हॉस्पिटल के डाक्टरों का भी सहयोग लेने की बात कही। राज्यपाल ने एसएचजी ग्रुप द्वारा तैयार जूट के बैग को भी प्रमोट करने पर जोर दिया। कहा इसके उपयोग से बद्रीनाथ धाम को पॉलीथीन मुक्त किया जा सकता है।

राज्यपाल ने बद्रीनाथ में डीआरडीए द्वारा संचालित सरस केन्द्र में पंचबद्री प्रसादम् विक्रय स्टॉल का उद्घाटन भी किया। राज्यपाल ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पाद व हस्तशिल्प कालीन, पंखी, शॉल, स्वेटर, टोपी, रिंगाल की टोकरी आदि वस्तुओं का अवलोकन करते हुए सराहना की।

माणा गांव पहुंच मिलीं लोगों से राज्यपाल
भ्रमण के दौरान राज्यपाल ने सीमांत गांव माणा पहुंचकर स्थानीय महिलाओं से भी मुलाकात की। इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने राज्यपाल को शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया। दोपहर बार राज्यपाल हैलीकाप्टर से देहरादून के लिए रवाना हुई। इस दौरान राज्यपाल के एडीसी मुदित सूद, एसपी तृप्ति भट्ट, सीडीओ हसांदत्त पांडे, बीकेडीसी के सीईओ बीडी सिंह, धर्माधिकारी भुवन चन्द्र उनियाल और एसडीएम योगेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.