नई दिल्ली, टीम डिजीटल/ सीने में दर्द की शिकायत के बाद नोएडा के कैलाश अस्पताल में रविवार रात भर्ती हुए हिमाचल प्रदेश के गवर्नर शिव प्रताप शुक्ला की सोमवार सुबह एंजियोप्लास्टी हुई। अस्पताल के वरिष्ठ डाक्टर प्रोफेसर डीएस गंभीर और उनकी टीम ने एंजियोप्लास्टी की। जिसके बाद उनको 24 घंटे के लिए डाक्टरों की निगरानी में सीसीयू वार्ड में रखा गया है। राज्यपाल की कुशलक्षेम पूछने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी देर शाम कैलाश अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल लिया और उनके परिवारिक सदस्यों से बातचीत की। अस्पताल में आधा घंटे रूकने के बाद वह वापस दिल्ली लौट गए। इस दौरान कांग्रेस के नोएडा महानगर के पदाधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए। इससे पहले भर्ती होने की जानकारी के बाद गौतमबुद्ध नगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह सोमवार की सुबह कैलाश अस्पताल पहुंची हैं। जहां उन्होंने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और उनके परिजनों से मुलाकात की है। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेता शिव प्रताप शुक्ला का कुशलक्षेम पूछने अस्पताल पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर रोक दिया गया है। मालूम हो कि शिव प्रताप शुक्ला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के निवासी हैं। यूपी भाजपा में उनका लंबा कार्यकाल रहा है। रविवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने अपनी धर्म पत्नी जानकी शुक्ला के साथ दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। इसके कुछ देर बाद उनके सीने में दर्द उठा और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल के प्रवक्ता वीबी जोशी ने कहा, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल को सीने में दर्द की शिकायत के बाद रविवार को आधी रात के आसपास कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सोमवार को प्रोफेसर डा.गंभीर ने उनकी एंजियोप्लास्टी की है। एक स्टंट उनके सीने में डाला गया है। मालूम हो कि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला शनिवार से दिल्ली के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य लोगों से शिष्टाचार भेंट की थी।
ओडिशा से झारखंड तक IT के छापे में सैकडों करोड़ बरामद, जानें क्या है...
तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती
नवाब मलिक के 'अपमान' को लेकर सुले ने साधा भाजपा पर निशाना
Mahua Moitra की किस्मत का फैसला आज, एथिक्स कमेटी लोकसभा में पेश करेगी...
RBI ने दिया नए साल का तोहफा- नहीं बढ़ेगी EMI, रेपो रेट 6.5% पर स्थिर
सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 121 अंक मजबूत
विपक्ष ने संसद में लगाया आरोप : सरकारी लोग अमीर हुए, जनता गरीब
भाजपा सांसद बिधूड़ी ने बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ टिप्पणी के लिए...
नागरिकता मुद्दा: सुप्रीम कोर्ट ने असम और पश्चिम बंगाल पर अलग-अलग रुख...
मोदी सरकार ने एथनॉल उत्पादन के लिए गन्ने के रस के इस्तेमाल पर लगाया...