नई दिल्ली/टीम डिजिटल। गुजरात विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत की ओर बढ़ रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब तक 73 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और 85 सीटों पर उसके उम्मीदवार बढ़त हासिल किए हुए है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक हुई मतगणना में भाजपा को 52 प्रतिशत से अधिक मत मिले हैं।
भाजपा के 73 उम्मीदवार जीत दर्ज कर चुके हैं और उसके उसके 85 उम्मीदवार अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आगे हैं। इस प्रकार वह 158 सीटों पर जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। कांग्रेस सात सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और नौ सीटों पर उसके उम्मीदवार आगे हैं। आम आदमी पार्टी के भी दो उम्मीवार चुनाव जीत चुके हैं और दो पर उसके उम्मीवार बढ़त हासिल किए हुए हैं।
भाजपा ने 2002 में सर्वाधिक 127 सीटों पर जीत हासिल की थी। उस वक्त नरेन्द्र मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे। इसके बाद भाजपा कभी उस आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी थी। लेकिन इस बार लग रहा है कि वह अपने पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पार कर सकती है। पार्टी 1985 में माधवसिंह सोलंकी के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा जीती गई 149 सीटों के रिकॉर्ड को तोड़ने की ओर भी बढ़ रही है।
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक भाजपा के उम्मीदवार घाटलोडिया, दाहोद, माजुरा, पेटलाद, महुवा, नवसारी, लिमखेड़ा, बारदोली, सूरत पूर्व, गंडेवी, मेहमदाबाद, मानसा, गडाडा, जसडण और गोंडल सहित 73 सीटें जीत चुकी है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया सीट से चुनाव जीत चुके हैं।
गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी भी सूरत के माजूरा सीट से 1.16 लाख मतों से चुनाव जीत चुके हैं। वर्तमान विधायक और पूर्व मंत्री कुंवरजी भाई बावलिया जसडण से चुनाव जीत गए हैं। कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया भी पोरबंदर से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के वर्तमान विधायक बाबू बोखिरिया को पराजित किया।
#WATCH | Women BJP workers in Gandhinagar celebrate by dancing as the party heads towards a landslide victory in Gujarat BJP leading on 152 of the 182 seats, as per the official EC trends. pic.twitter.com/XlajLlNlYd — ANI (@ANI) December 8, 2022
#WATCH | Women BJP workers in Gandhinagar celebrate by dancing as the party heads towards a landslide victory in Gujarat BJP leading on 152 of the 182 seats, as per the official EC trends. pic.twitter.com/XlajLlNlYd
वर्तमान कांग्रेस विधायक इमरान खेडावाला जमालपुर-खडिया से चुनाव जीत गए हैं। आणंद के पेटलाद सीट पर भाजपा के कमलेश पटेल ने कांग्रेस के प्रकाश परमार को 17 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। अनूसचित जनजाति के लिए आरक्षित दाहोद सीट पर भाजपा के कन्हैयालाल किशोरी ने कांग्रेस के हर्षद निनामा को 29 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। लिमखेड़ा में भाजपा के सुमन भाभोर ने जीत दर्ज की।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भाजपा के इस प्रदर्शन का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को दिया और कहा कि राज्य की जनता ने चुनाव में राष्ट्र-विरोधी तत्वों को नकार दिया। गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सी. आर पाटिल ने कहा कि भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे और वह 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि गुजरात के लोगों ने खोखले वादे, रेवड़ी व तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को नकार कर विकास एवं जनकल्याण को समर्पित नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा को अभूतपूर्व जनादेश दिया है। शाह ने एक ट्वीट में कहा कि गुजरात ने हमेशा इतिहास रचने का काम किया है और राज्य में इस ऐतिहासिक जीत पर गुजरात की जनता को नमन करता हूं।
उन्होंने कहा कि पिछले दो दशक में मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने गुजरात में विकास के सभी रिकॉर्ड तोड़े और आज गुजरात की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद देकर जीत के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिये। अमित शाह ने कहा कि यह नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल में जनता के अटूट विश्वास की जीत है। भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पार्टी के प्रदर्शन को ऐतिहासिक करार दिया और कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास व सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता की जीत है।
नड्डा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘गुजरात चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास, सुशासन और लोक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता की जीत है।'' उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा को यह भव्य जीत मिली है। उन्होंने इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सी आर पाटिल और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
एक अन्य ट्वीट में नड्डा ने कहा कि गुजरात ने पिछले दो दशक में मोदी के नेतृत्व में विकास के नये कीर्तिमान स्थापित किए है और आज गुजरात की जनता ने भाजपा को आशीर्वाद देकर जीत का नया कीर्तिमान रचा है। उन्होंने कहा, ‘‘हर वर्ग ने पूरे दिल से भाजपा को आशीर्वाद दिया है। यह भाजपा की नीतियों में जनता के अटूट विश्वास की जीत है।''
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
मध्य प्रदेश के मुरैना में वायु सेना के दो लड़ाकू विमान...
अमर्त्य सेन पर विश्व भारती विवि की जमीन कब्जाने का आरोप, जाने पूरा...
दिल्लीवासियों को महापौर के लिए करना पड़ सकता है अभी और इंतजार
अडाणी समूह पर लगे आरोपों को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा...
उन्नाव दुष्कर्म मामला : हाई कोर्ट ने सेंगर की अंतरिम जमानत की अवधि...
पंजाब में 400 नये मोहल्ला क्लीनिक खुले, केजरीवाल बोले- एक और गारंटी...
भारतीय अर्थव्यवस्था महामारी के विनाशकारी प्रकोप से अभी उबरी नहीं :...
ललित मोदी की टिप्पणी के खिलाफ याचिका पर आदेश देने से कोर्ट का इनकार
अदालत ने दिल्ली सरकार को हर जिले में ‘वन-स्टॉप' केंद्र खोलने का...
गुजरात : मोरबी पुल हादसा मामले में आरोप पत्र दाखिल, जयसुख पटेल भी...