नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर पार्टी ने नगर निगम में अपने शासन के दौरान काम किया होता तो उसे प्रचार अभियान में अपने कई मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों की जरूरत नहीं पड़ती।
उन्होंने चार दिसंबर को होने वाले नगर निगम चुनाव से पहले चिराग दिल्ली इलाके में आम आदमी पार्टी (आप) के लिए घर-घर जाकर प्रचार करने के दौरान स्थानीय निवासियों से चर्चा करते हुए यह बात कही। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए चार दिसंबर को मतदान होना है।
‘आप' और भाजपा दोनों पार्टियां चुनाव में अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। केजरीवाल ने दावा किया, “शहर में हर जगह कचरा है। सत्ता में आने पर मैं शहर को साफ कर दूंगा। भाजपा मुझे दिन-रात गाली देती है। हमने पानी की व्यवस्था की है, हम कचरा निपटान की भी जिम्मेदारी लेंगे। ‘आप' को एक मौका दें, हम शहर को पहले की तरह साफ बनाएंगे।”
केजरीवाल ने स्थानीय निवासियों से कहा, “हम दिल्ली को चमका देंगे।” प्रचार अभियान के दौरान कई मंत्री भी मुख्यमंत्री के साथ थे। नगर निगम चुनाव प्रचार अभियान में भाजपा की तरफ से कई मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री उतारे जाने पर केजरीवाल ने कहा, “मैंने भाजपा को एक नगरपालिका के चुनाव में मुख्यमंत्रियों और कई केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में उतारते देखा है।
अगर वे (भाजपा) एमसीडी में काम करते तो उन्हें प्रचार के लिए इतने मंत्रियों की जरूरत नहीं पड़ती।” केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह व पीयूष गोयल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पिछले कुछ दिन में यहां भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया है। केजरीवाल ने आरोप लगाया, “और ये मंत्री क्या करते हैं? वे अपने अभियानों में केवल मुझे गाली देते हैं।”
मध्य प्रदेश के मुरैना में वायु सेना के दो लड़ाकू विमान...
अमर्त्य सेन पर विश्व भारती विवि की जमीन कब्जाने का आरोप, जाने पूरा...
दिल्लीवासियों को महापौर के लिए करना पड़ सकता है अभी और इंतजार
अडाणी समूह पर लगे आरोपों को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा...
उन्नाव दुष्कर्म मामला : हाई कोर्ट ने सेंगर की अंतरिम जमानत की अवधि...
पंजाब में 400 नये मोहल्ला क्लीनिक खुले, केजरीवाल बोले- एक और गारंटी...
भारतीय अर्थव्यवस्था महामारी के विनाशकारी प्रकोप से अभी उबरी नहीं :...
ललित मोदी की टिप्पणी के खिलाफ याचिका पर आदेश देने से कोर्ट का इनकार
अदालत ने दिल्ली सरकार को हर जिले में ‘वन-स्टॉप' केंद्र खोलने का...
गुजरात : मोरबी पुल हादसा मामले में आरोप पत्र दाखिल, जयसुख पटेल भी...