Thursday, Mar 30, 2023
-->
haryana cm khattar maintains silence on gurmeet ram rahim parole

गुरमीत राम रहीम की पैरोल पर हरियाणा के CM खट्टर ने साधी चुप्पी

  • Updated on 10/26/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने डेरा सच्चा सौदा के बाबा गुरमीत राम रहीम की 40 दिन की पैरोल पर चुप्पी साध ली है। उन्होंने हत्यारे और बलात्कारी बाबा की पैरोल पर कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

कांग्रेस का अध्यक्ष बनते ही खड़गे ने लिया बड़ा फैसला लिया

खट्टर ने हालांकि कहा, "जेलों के नियम हैं, मेरा इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।' बता दें कि भाजपा शासित हरियाणा में पंचायत चुनाव और आदमपुर उपचुनाव से पहले रेप और हत्या मामले में 20 वर्ष की सजा काट रहे राम रहीम की पैरोल पर विपक्ष सवाल उठा रहा है। 

किसान नेताओं का ऐलान : देशभर के राजभवनों तक करेंगे मार्च, दिल्ली में होगी बड़ी बैठक

इतना ही नहीं, पैरोल पर छूटे बाबा राम रहीम ने उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम से ना सिर्फ सोशल मीडिया के जरिए अपने भक्तों को संबोधित किया, वहीं पहली बार सजा के बाद दिवाली भी जेल के बाहर मनाई। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान राम रहीम ने दिवाली का म्यूजिक वीडियो लॉन्च भी कर डाला। ऐसे में पैरोल पर और भी सवाल उठ रहे हैं। 

मुफ्त सिलेंडर के वादे को लेकर कांग्रेस का अमित शाह पर तंज

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.