Saturday, Sep 23, 2023
-->
haryana cm khattar swipe after punjab minister singla arrest lots of aap mla i n jail kmbsnt

पंजाब के मंत्री की गिरफ्तारी पर हरियाणा CM खट्टर का तंज- AAP के कई विधायक जेल में हैं

  • Updated on 5/25/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष किया है। खट्टर ने AAP पर तंज कसते हुए कहा है कि उनके बहुत से विधायक जेल में हैं। इसके साथ ही उन्होंने AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्ट मंत्री को हटाकर प्रशंसा लूटने का भी आरोप लगाया। 

मनोहर लाल खट्ट ने आम आदमी पार्टी के लिए कहा कि यह जिस तरह की पार्टी है, कुछ नहीं कहा जा सकता। उनके बहुत से विधायक जेल में हैं, कई को भ्रष्टाचार के आरोप में हटाया जा रहा है।" इसके साथ ही खट्टर ने आम आदमी पार्टी की मुफ्त  योजनाओं को लेकर भी तंज कसा। 

खट्टर ने कहा कि हमारी स्टैंड-अप नीति है, जो लोगों को स्वतंत्र बनाती है। उनकी बैठने की नीति है, मुफ्त देना है। यह सही नहीं है क्योंकि यह लोगों को आलसी बना देगा।

 

भाजपा ने विजय सिंगला की गिरफ्तारी को लेकर केजरीवाल और उनकी आप की भी आलोचना की और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री पर एक भ्रष्ट मंत्री को हटाने के लिए 'प्रशंसा लूटने' का आरोप लगाया।

बता दें कि कल यानी मंगलवार को पंजाब में मुख्य्मंत्री भगवंत मान ने अपने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को रिश्वतखोरी के आरोप में बर्खास्त कर दिया। सिंगला के खिलाफ कमीशन लेने के सबूत मिले थे। वहीं मंत्री पद से बर्खास्त किए जाने के बाद सिंगला को गिराफ्तार कर लिया गया है। सीएम मान के इस फैसले पर AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने खुशी जाहिर की थी और कहा था कि भगवंत मान पर उन्हें गर्व है। उनके इस फैसले ने मेरी आंखों में आंसू ला दिए हैं। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.