Monday, Mar 27, 2023
-->
haryana-congress-mla-kuldeep-bishnoi-meets-amit-shah-and-nadda-may-join-bjp

शाह और नड्डा से मिले कुलदीप बिश्नोई, थाम सकते हैं भाजपा का दामन 

  • Updated on 7/10/2022

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। हरियाणा के कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि बिश्नोई जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने पिछले महीने हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ मतदान किया था। 

5जी नीलामी में पहली बार आमने-सामने होंगे गुजरात के उद्योगपति अंबानी-अडानी

आदमपुर के 53 वर्षीय विधायक ने नयी दिल्ली में भाजपा नेताओं से मुलाकात की और बाद में उनकी प्रशंसा की। कुलदीप बिश्नोई को पिछले महीने कांग्रेस ने पार्टी के सभी पदों से निष्कासित कर दिया था। उसके बाद से ही भाजपा से उनकी नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं। बिश्नोई ने अपने ट्विटर प्रोफाइल से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी के साथ अपनी तस्वीरें भी हटा दी हैं। बिश्नोई ने उनकी जगह अपने पिता एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत भजन लाल के साथ तस्वीरें लगा दी हैं। 

पूर्व पुलिस आयुक्त पांडे की कंपनी ने चित्रा समेत NSE कर्मचारियों के फोन टैप किए: CBI

चार बार के विधायक और दो बार के सांसद बिश्नोई हरियाणा में कांग्रेस द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए उनकी उपेक्षा किए जाने के बाद से ही नाराज चल रहे हैं। कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी माने जाने वाले उदय भान को हरियाणा इकाई का प्रमुख नियुक्त किया था।      कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद ट्वीट किया, 'श्री अमित शाह जी से मिलना एक वास्तविक सम्मान और खुशी की बात थी। एक सच्चे राजनेता, मैंने उनके साथ बातचीत में उनकी आभा और करिश्मा को महसूस किया। भारत के लिए उनका दृष्टिकोण विस्मयकारी है।'

पावरग्रिड के ED बीएस झा, ‘टाटा प्रोजेक्ट्स’ के 5 अधिकारियों को CBI ने किया गिरफ्तार

 बिश्नोई ने नड्डा से मुलाकात को बेहद गौरव वाला क्षण करार देते हुए एक अन्य ट्वीट में कहा, 'मैं श्री जे पी नड्डा जी से मिलकर अत्यंत गौरवान्वित हुआ। उनका सहज और विनम्र स्वभाव उन्हें औरों से मीलों अलग दिखाता है। उनकी सक्षम अध्यक्षता में भाजपा ने अभूतपूर्व ऊंचाइयों को देखा है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।'

धन शोधन मामला: ED ने अब सत्येंद्र जैन की पत्नी को किया तलब


 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.