Tuesday, Mar 21, 2023
-->
haryana farmers open front against modi bjp government national highway closed rkdsnt

मोदी सरकार के खिलाफ हरियाणा के किसानों ने खोला मोर्चा, राष्ट्रीय राजमार्ग को किया बंद

  • Updated on 9/10/2020


नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। केंद्र की मोदी सरकार के 3 कृषि अध्यादेशों को ‘किसान विरोधी’ बताते हुए उनके विरोध में भारतीय किसान संघ (Bharatiya Kisan Sangh) और अन्य किसान संगठनों ने बृहस्पतिवार को हरियाणा (Haryana) के कुरुक्षेत्र जिले के पिपली में राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया। भारतीय किसान संघ ने दावा किया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। कुरुक्षेत्र में पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘सैकड़ों किसान पिपली चौक तक पहुंचे और पुलिसकर्मियों पर पथराव किया।’’ 

उपाध्यक्ष के बारे में फैसला करेंगे सदन और सरकार : लोकसभा अध्यक्ष

उन्होंने कहा कि किसानों ने वहां खड़ी दमकल की गाड़ी के खिड़की के शीशे भी तोड़ दिए। अधिकारी ने कहा कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज का सहारा लिया। बाद में, प्रदर्शनकारी यातायात रोकने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर धरने पर बैठ गए।‘किसान बचाओ, मंडी बचाओ’रैली के लिये किसानों को पिपली अनाज मंडी में पहुंचने से रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई कड़ी व्यवस्था के बावजूद कई किसान वहां पहुंचने में कामयाब रहे। कुरुक्षेत्र शहर में दयालपुर चौराहे पर लगाए गए पुलिस अवरोधक को तोड़ते हुए ट्रैक्टर और अन्य वाहनों पर सवार लगभग सौ किसानों ने पिपली की ओर प्रस्थान किया। 

RSS नेता इंद्रेश कुमार ने बलूच नेताओं को एकजुट होने का किया आह्वान

लॉकडाउन के दौरान बुक Airlines टिकटों की रकम वापसी पर केंद्र हालात करे स्पष्ट : सुप्रीम कोर्ट

हरियाणा बीकेयू के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चारुनी ने रैली को ‘‘दमनकारी सरकार’’ के खिलाफ संघ की पहली सफलता बताया। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक ‘‘किसान विरोधी’’अध्यादेश वापस नहीं लेती है, तब तक पूरे देश में रैलियां और प्रदर्शन जारी रहेंगे। चारुनी ने आरोप लगाया कि इन अध्यादेशों के माध्यम से भाजपा सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य और मंडी प्रणाली को खत्म करने की कोशिश कर रही है और किसानों का शोषण करने के लिए ये गलत अध्यादेश ला रही है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई की भी निंदा की। 

हाई कोर्ट ने BMC से कंगना के बंगले पर तोड़फोड़ का काम रोकने को कहा

कोरोना कहर : EPFO ने किया ब्याज का आंशिक भुगतान करने का फैसला

समूह का नेतृत्व कर रहे किसान नेता अक्षय हाथीरा ने मीडिया को बताया कि राज्य सरकार रैली को प्रतिबंधित करके और सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लगाकर किसानों की आवाज को रोकने की कोशिश कर रही थी। इस बीच, पिपली मंडी और इसके आसपास के इलाकों को पुलिस ने सील कर दिया। कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा और लाडवा के कांग्रेस विधायक मेवा सिंह अपने समर्थकों के साथ पिपली मंडी के बाहर पहुंचे और पुलिस द्वारा रोकने पर वे सड़क पर बैठ गए।     

 

 

 

यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें...

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.