नई दिल्ली/टीम डिजिटल। हरियाणा जिला परिषद चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका लगा है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी ने 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे लेकिन महज 22 सीटों पर ही उसे जीत हासिल हुई जबकि आम आदमी पार्टी (आप) ने 100 सीटों पर चुनाव लड़ 15 सीटों पर जीत हासिल की है। चुनाव के परिणाम रविवार को घोषित किए गए। इसमें इंडियन नेशनल लोक दल को कुछ लाभ हुआ। कांग्रेस और भाजपा की सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने यह चुनाव अपने दल के चुनाव चिह्न पर नहीं लड़ा था। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि 2024 में होने वाले अगले विधानसभा चुनावों से पहले आए ये चुनाव परिणाम सत्तारूढ़ भाजपा को आगाह करने वाले हैं।
“आप” ने हरियाणा में शानदार जीत हासिल की। हरियाणा में भी अब लोग अच्छे भविष्य के लिये “आप” पर ही भरोसा कर रहे हैं। pic.twitter.com/QbZytIB0Ti — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 28, 2022
“आप” ने हरियाणा में शानदार जीत हासिल की। हरियाणा में भी अब लोग अच्छे भविष्य के लिये “आप” पर ही भरोसा कर रहे हैं। pic.twitter.com/QbZytIB0Ti
हालांकि, भाजपा ने दावा किया कि चुनावों में राज्य के अन्य जिलों में भाजपा समर्थित 150 से अधिक उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की है। जिला परिषद चुनावों में भाजपा ने यह खराब प्रदर्शन ऐसे समय में किया है जब कुछ ही दिन पहले उसने हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के पोते और भाजपा के भव्य बिश्नोई ने इस महीने की शुरुआत में आदमपुर उपचुनाव में 15,000 से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। पंचकुला में जिला परिषद के चुनाव परिणाम भाजपा के लिए एक बड़े झटके के रूप में सामने आया। यहां की सभी 10 सीटों पर उसके उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा है।
पार्टी को सिरसा में भी झटका लगा है। यहां उसके उम्मीदवारों में एक भी जीत नहीं दर्ज कर सका। भाजपा की भारी फजीहत अंबाला में हुई। कुरुक्षेत्र से पार्टी के सांसद नायब सिंह सैनी की पत्नी सुमन सैनी अंबाला जिला परिषद के वार्ड नंबर 4 से चुनाव हार गईं। यह राज्य के गृह मंत्री अनिल विज का गृह जिला भी है। इस जिले में पार्टी कुल 15 जिला परिषद सीटों में से केवल दो ही सीटें जीत सकी। गुरुग्राम में भाजपा 10 में से केवल चार जिला परिषद सीटों पर जीत हासिल कर सकी। हालांकि, यमुनानगर, नूंह और कुरुक्षेत्र में सत्तारूढ़ दल ने क्रमश: छह, सात और तीन सीटों पर जीत हासिल की। हरियाणा भाजपा के प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि पार्टी ने जिला परिषद चुनावों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।
उन्होंने दावा किया कि 15 जिलों में भाजपा समर्थित 151 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। शर्मा ने कहा कि इसके अलावा, चुनाव जीतने वाले 126 निर्दलीय उम्मीदवारों में से अधिकांश भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए 22 जिला परिषदों के कुल 411 सदस्यों में से, भाजपा के पास लगभग 300 विजयी उम्मीदवारों का समर्थन है। आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने चुनाव चिह्न पर लड़ी गई 100 से अधिक सीटों में से 15 सीटें जीतकर जिला परिषद चुनावों में सबको चौंका दिया है। इसने सिरसा में छह सीटें जीतकर अच्छा प्रदर्शन किया।
इसके अलावा अंबाला में तीन और जींद में दो सीटों पर जीत दर्ज की। आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जिला परिषद चुनावों में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को जीत की बधाई दी और उन्हें पूरे समर्पण के साथ लोगों के लिए काम करने को कहा। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि जिला परिषद चुनावों में कई सीटों पर आप की जीत पार्टी उसका उत्साह बढ़ाने वाली है। आप की नजर 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने पर है। आप सांसद एवं पार्टी के हरियाणा प्रभारी सुशील गुप्ता ने कहा कि चुनाव परिणाम से यह स्पष्ट हो गया है कि राज्य में आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है।
इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) भी जिला परिषद चुनावों में कुछ लाभ हासिल करने में कामयाब रहा क्योंकि उसने सिरसा में 10 सीटें जीती हैं। इनेलो नेता और ऐलनाबाद से विधायक अभय चौटाला के बेटे करण चौटाला ने सिरसा में जिला परिषद के वार्ड नंबर 6 से 600 से अधिक मतों से जीत हासिल की। इनेलो के एक नेता ने कहा कि पार्टी ने जिला परिषद चुनावों में पार्टी के चुनाव चिह्न पर लड़ी 72 सीटों में से कुल 14 सीटों पर जीत हासिल की। जिला परिषद चुनावों में झज्जर, हिसार, रेवाड़ी और रोहतक सहित कई जिलों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने अधिकतर सीटों पर जीत हासिल की। 143 पंचायत समितियों और 22 जिला परिषदों के चुनाव तीन चरणों में संपन्न् हुए थे। हरियाणा में 22 जिला परिषद हैं, जिनमें 411 सदस्य हैं। ये सदस्य 22 जिला परिषद प्रमुखों का चुनाव करेंगे। राज्य में 143 पंचायत समितियां हैं, जिसमें 3,081 सदस्य हैं जो अपने अध्यक्षों का चुनाव करेंगी।
राजस्थान में एक और MP में वायु सेना के दो लड़ाकू विमान...
अमर्त्य सेन पर विश्व भारती विवि की जमीन कब्जाने का आरोप, जाने पूरा...
दिल्लीवासियों को महापौर के लिए करना पड़ सकता है अभी और इंतजार
अडाणी समूह पर लगे आरोपों को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा...
उन्नाव दुष्कर्म मामला : हाई कोर्ट ने सेंगर की अंतरिम जमानत की अवधि...
पंजाब में 400 नये मोहल्ला क्लीनिक खुले, केजरीवाल बोले- एक और गारंटी...
भारतीय अर्थव्यवस्था महामारी के विनाशकारी प्रकोप से अभी उबरी नहीं :...
ललित मोदी की टिप्पणी के खिलाफ याचिका पर आदेश देने से कोर्ट का इनकार
अदालत ने दिल्ली सरकार को हर जिले में ‘वन-स्टॉप' केंद्र खोलने का...
गुजरात : मोरबी पुल हादसा मामले में आरोप पत्र दाखिल, जयसुख पटेल भी...