नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने हाथरस की घटना पर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) पीड़ित परिवार की मदद करने की बजाए अपराधियों को बचाने मे लगे हैं।
GST को लेकर राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, कहा- राज्यों को देने के लिए केंद्र के पास नहीं है पैसे
अपराधियों को बचाना सरकार का काम नहीं राहुल गांधी ने स्पीक अप फॉर वुमन कार्यक्रम में कहा कि हाथरस घटना में सरकार का रवैया अमानवीय और अनैतिक है। वे पीड़ित परिवार की मदद करने की बजाए अपराधियों की रक्षा करने में लगे हैं। आइये, देशभर में महिलाओं पर हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठायें- एक कदम बदलाव की ओर।
हाथरस घटना में सरकार का रवैया अमानवीय और अनैतिक है। वे पीड़ित परिवार की मदद करने की बजाए अपराधियों की रक्षा करने में लगे हैं। आइये, देशभर में महिलाओं पर हो रहे अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज़ उठायें- एक क़दम बदलाव की ओर।#SpeakUpForWomenSafety pic.twitter.com/ZZQHzdSuaq — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 12, 2020
हाथरस घटना में सरकार का रवैया अमानवीय और अनैतिक है। वे पीड़ित परिवार की मदद करने की बजाए अपराधियों की रक्षा करने में लगे हैं। आइये, देशभर में महिलाओं पर हो रहे अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज़ उठायें- एक क़दम बदलाव की ओर।#SpeakUpForWomenSafety pic.twitter.com/ZZQHzdSuaq
हाथरस केस में सीबीआई ने शुरु की विवेचना , गाजियाबाद की एक टीम पहुंची गांव
योगी सरकार पर साधा निशाना राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि अपराधियों की मदद करना सरकार का काम नहीं होता,अपराधियों की रक्षा करना सरकार काम नहीं होता। सरकार का काम पीड़ितों को न्याय देने और अपराधियों को सजा दिलाने का होता है। यह काम उप्र सरकार नहीं कर रही है, इसीलिए मुझे रोका जा रहा था।
इस मुद्दे पर दिया जोर इसके साथ ही राहुल गांधी ने इस बात पर जोर दिया कि मैं सरकार से कहना चाहता हूं कि आप अपराधियों को जेल में डालने और पीड़ितों की रक्षा करने का काम शुरू करिए। यह सिर्फ एक महिला की कहानी नहीं है। यह लाखों महिलाओं की कहानी है। ये महिलाएं सरकार की ओर देख रही हैं और सरकार अपना काम नहीं कर रही है। हमें समाज को बदलना है क्योंकि हमारी माताओं और बहनों के साथ इस समाज में जो किया जाता है वो सरासर अन्याय है।
हाथरस केस: हाई कोर्ट में आज सुनवाई, पीड़ित परिवार कड़ी सुरक्षा में पहुंचा लखनऊ
प्रियंका गांधी ने भी उठाई आवाज इस अभियान के तहत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने ट्वीट किया कि महिलाओं पर अपराध बढ़ रहे हैं। इस बीच, पीड़ित महिलाओं की सच्चाई और उनकी आवाज को सुनने की बजाय उन्हीं को बदनाम कराना, उन्हीं पर आरोप लगाना सबसे शर्मनाक और बुजदिल हरकत है। लेकिन देश की महिलाएं अब चुप नहीं रहेंगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक बहन को दोषी ठहराया गया तो लाखों बहनें अपनी आवाज बुलंद करेंगी और उनके साथ खड़ी होंगी। हम अपना ज़िम्मा खुद ले रहे हैं। अब महिलाओं को ही महिला सुरक्षा का जिम्मा उठाना होगा।
.. एक बहन को दोषी ठहराया तो लाखों बहनें अपनी आवाज बुलंद करेंगी और उनके साथ खड़ी होंगी। हम अपना ज़िम्मा खुद ले रहे हैं। अब महिलाओं को ही महिला सुरक्षा का जिम्मा उठाना होगा। #SpeakUpForWomenSafety 2/2 — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 12, 2020
.. एक बहन को दोषी ठहराया तो लाखों बहनें अपनी आवाज बुलंद करेंगी और उनके साथ खड़ी होंगी। हम अपना ज़िम्मा खुद ले रहे हैं। अब महिलाओं को ही महिला सुरक्षा का जिम्मा उठाना होगा। #SpeakUpForWomenSafety 2/2
हाथरस केस में PFI के बाद नक्सल कनेक्शन बता दें कि हाल ही में खबर आई है कि हाथरस बूलगढ़ी गांव के बहाने उत्तर प्रदेश में दंगे भड़काने का काम करने वाले लोगों का अब नक्सल कनेक्शन सामने आया है। इससे पहले यूपी का माहौल खराब करने के लिए पीएफआई का नाम भी आ चुका है। खबर है कि मृत दलित युवती के घर पर 16 सितंबर के बाद से एक 'भाभी' काफी सक्रिय देखी जा रही थीं जो अब गायब हैं। ये भाभी घर में रहकर पीड़ित परिवार को भड़का रही थी और मीडिया में काफी बयान दे रही थी लेकिन अब ये घर से और गांव से गायब है।
हाथरस कांड : कड़ी सुरक्षा में होगी पीड़ित परिवार की इलाहाबाद हाई कोर्ट में पेशी
क्या है मामला? गौरतलब है कि हाथरस जिले के एक गांव में गत 14 सितंबर को 19 वर्षीय एक दलित युवती से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया था। चोटों के चलते गत मंगलवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में पीड़िता की मौत हो गई। इसके बाद रातोंरात उसके शव का दाह-संस्कार कर दिया गया। परिवार का आरोप है कि स्थानीय पुलिस प्रशासन ने उनकी सहमति के बगैर गत बुधवार देर रात पीड़िता के शव का जबरन दाह-संस्कार कर दिया। प्रशासन ने इससे इनकार किया है।
मोदी सरकार की किसानों से 10वें दौर की वार्ता के अगले दिन होगी SC...
त्रिवेन्द्रम एयरपोर्ट का अदानी द्वारा अधिग्रहण किए जाने पर...
भाजपा अध्यक्ष पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- कौन हैं नड्डा
मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध में भाग लेंगे शरद पवार,...
किसान यूनियन नेता बोले- पुलिस प्रशासन को ट्रैक्टर रैली पर रोक नहीं,...
Night Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की 5 बड़ी खबरें
गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड को मजबूती देने के लिए गांव के स्तर पर...
आम आदमी पार्टी के स्वयंसेवक 26 जनवरी को किसान ‘ट्रैक्टर परेड’ में...
अनिल घनवट बोले- कानूनों को रद्द करना लंबे समय में जरूरी कृषि सुधार के...
दिल्ली में थमा Corona का कहर! राजधानी में 231 नए मामले सामने तो 10...