Saturday, Sep 30, 2023
-->
hathras-gang-rape-case rahul-gandhi-congress-victim-family-prsgnt

पीड़िता के परिवार से मिलने के बाद प्रियंका बोलीं- अन्याय के खिलाफ लड़ेगें

  • Updated on 10/3/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। हाथरस गैंगरेप की घटना को लेकर पूरे देशभर में विरोध देखा जा रहा है। इस मामले को लेकर कांग्रेस भी आक्रामक है। दो दिन पहले ही पीड़िता के परिजनों से मिलने के लिए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल कांग्रेस हाथरस के लिए निकले थे। तब पुलिस ने उन्हें घेर लिया और ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर ही रोक लिया और दिल्ली वापस भेज दिया था। 

लाइव अपडेट:-

-प्रियंका गांधी ने पीड़िता के परिवार से मिलने के बाद कहा है कि वह अन्याय के खिलाफ लड़ेंगी

- हाथरस कांड: पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचे राहुल और प्रियंका गांधी

 पीड़िता के परिवार से मिलने के बाद प्रियंका ने कहा है कि उनकी बात पीड़िता की मां और भाभी से हुई है। वह कहती हैं कि परिवार ने हमसे न्यायिक जांच की मांग की है। वह कहती हैं हम अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे।

 

 

हाथरस रवाना हुए राहुल और प्रियंका गांधी, कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बरसाई लाठियां 

राहुल और प्रियंका गांधी समेत 5 कोंग्रेसियों को हाथरस जाने की प्रशासन ने दी अनुमति

- नोएडा डीएनडी पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी। उनके साथ कई सांसद भी मौजूद

 


- हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने लाव-लश्कर के साथ निकले राहुल, प्रियंका खुद चला रही हैं कार, लाइव वीडियो में दी कांग्रेस ने जानकारी। 35 सांसद भी हैं साथ। 

-राहुल के हाथरस कूच पर हो सकता है फिर बवाल, नोएडा बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात

वहीँ, आज शनिवार को राहुल गांधी एक बार फिर राहुल गांधी हाथरस के लिए रवाना होंगे। इसको देखते हुए नोएडा डीएनडी पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अनुमान है कि आज फिर बवाल हो सकता है। 

इससे पहले, राहुल गांधी ने हाथरस जाने का ऐलान करते हुए कहा है कि दुनिया की कोई भी ताक़त उन्हें हाथरस के दुखी परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटने से नहीं रोक सकती। 

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि इस प्यारी बच्ची और उसके परिवार के साथ UP सरकार और उसकी पुलिस द्वारा किया जा रहा व्यवहार मुझे स्वीकार नहीं। किसी भी हिन्दुस्तानी को ये स्वीकार नहीं करना चाहिए।

वहीँ, कांग्रेस नेता के आगमन को लेकर पुलिस भी सतर्क है। इसके चलते नोएडा दिल्ली सीमा के साथ जिले के अन्य इलाकों में भी चेकिंग की जा रही है। पुलिस लगातार हाथरस जाने वाले नेताओं के बारे में पता लगाने में लगी है। 

विपक्षी दलों के कई नेता हाथरस जाना चाहते हैं और पीड़िता के परिवार से मिलने चाहते हैं। लेकिन पीड़िता के गांव को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। किसी नेता यहां तक की मीडिया को भी पीड़िता के परिजनों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। गुरुवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ हाथरस जाने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और बाद में छोड़ दिया था।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.