नई दिल्ली/टीम डिजिटल। यूपी के हाथरस में सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई युवती के लिए अब देशभर से लोग सड़कों पर उतर आए हैं। जिस तरह से यूपी पुलिस ने देर रात युवती का जबरन अंतिम संस्कार कर दिया उसे लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इस मामले को लेकर राजनीतिक दलों के नेता भी यूपी सरकार पर हमलावर हैं।
इसी बीच गुरूवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पीड़ित लड़की के परिवार वालों से हाथरस जाकर मिलने वाली हैं। प्रियंका के साथ उनके भाई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी साथ होंगे।
खबर है कि राहुल गांधी 10 जनपथ पहुंचे हैं और अब जल्द ही हाथरस के लिए रवाना होने वाले हैं। इन खबरों के बीच दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही दोनों नेताओं के हाथरस पहुंचने से पहले ही हाथरस जिले की सीमाएं सील कर धारा 144 लगा दी गई है।
लाइव अपडेट-- - गेस्ट हाउस F-1 से निकले राहुल और प्रियंका गांधी, दिल्ली के लिए हुए रवाना - कांग्रेस ने बताया राहुल और प्रियंका गांधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर एक्सप्रेस-वे पर गेस्ट हाउस में ले जाया गया
Shri @RahulGandhi, Smt @priyankagandhi & senior Congress leaders have been arrested by the UP police.#JusticeForIndiasDaughters pic.twitter.com/mZ3hMj84Z9 — Congress (@INCIndia) October 1, 2020
Shri @RahulGandhi, Smt @priyankagandhi & senior Congress leaders have been arrested by the UP police.#JusticeForIndiasDaughters pic.twitter.com/mZ3hMj84Z9
- हाथरस के लिए निकले राहुल, प्रियंका को हिरासत में लिया गया, एक्सप्रेस-वे पर झड़प.. - हाथरस की भी सीमाएं सील, धारा 144 लागू , 5 से अधिक लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं - समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गाँव के मुख्यद्वार पर किया विरोध प्रदर्शन - प्रियंका- राहुल के काफिले को पुलिस ने रोका, पैदल ही हाथरस के लिए निकले दोनों - पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई, राहुल गांधी गिरे, कहा- मुझे रोक नहीं सकते...
सत्य और अहिंसा की लड़ाई में हर बार हिंसा बाधक बनी है। लेकिन हर बार सत्य ने अहिंसा के बल पर हिंसा को हराया है। ऐसे ही यूपी की भाजपा सरकार ने श्री @RahulGandhi को सत्ता के बल पर रोकने की नाकाम कोशिश की है। बेटी के इंसाफ के लिए पैदल कूच जारी है।#JusticeForIndiasDaughters pic.twitter.com/3UBd9xRqqA — Congress (@INCIndia) October 1, 2020
सत्य और अहिंसा की लड़ाई में हर बार हिंसा बाधक बनी है। लेकिन हर बार सत्य ने अहिंसा के बल पर हिंसा को हराया है। ऐसे ही यूपी की भाजपा सरकार ने श्री @RahulGandhi को सत्ता के बल पर रोकने की नाकाम कोशिश की है। बेटी के इंसाफ के लिए पैदल कूच जारी है।#JusticeForIndiasDaughters pic.twitter.com/3UBd9xRqqA
हाथरस की गैंगरेप पीड़िता की मौत पर उबले अखिलेश, मायावती ने भी योगी को लिया आड़े हाथ
वहीँ, हाथरस के लिए निकलने से पहले प्रियंका गांधी ने बलरामपुर में हुई बलात्कार की घटना पर यूपी सरकार पर सवाल दागे और कहा कि सीएम को यूपी की जनता को जवाब देना होगा। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि हाथरस जैसी वीभत्स घटना बलरामपुर में घटी। लड़की का बलात्कार कर पैर और कमर तोड़ दी गई। आजमगढ़, बागपत, बुलंदशहर में बच्चियों से दरिंदगी हुई। यूपी में फैले जंगलराज की हद नहीं। मार्केटिंग, भाषणों से कानून व्यवस्था नहीं चलती। ये मुख्यमंत्री की जवाबदेही का वक्त है। जनता को जवाब चाहिए।
हाथरस जैसी वीभत्स घटना बलरामपुर में घटी। लड़की का बलात्कार कर पैर और कमर तोड़ दी गई। आजमगढ़, बागपत, बुलंदशहर में बच्चियों से दरिंदगी हुई। यूपी में फैले जंगलराज की हद नहीं। मार्केटिंग, भाषणों से कानून व्यवस्था नहीं चलती। ये मुख्यमंत्री की जवाबदेही का वक्त है। जनता को जवाब चाहिए। — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 1, 2020
हाथरस जैसी वीभत्स घटना बलरामपुर में घटी। लड़की का बलात्कार कर पैर और कमर तोड़ दी गई। आजमगढ़, बागपत, बुलंदशहर में बच्चियों से दरिंदगी हुई। यूपी में फैले जंगलराज की हद नहीं। मार्केटिंग, भाषणों से कानून व्यवस्था नहीं चलती। ये मुख्यमंत्री की जवाबदेही का वक्त है। जनता को जवाब चाहिए।
उधर, राहुल गांधी ने भी बलरामपुर की घटना को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, UP के जंगलराज में बेटियों पर ज़ुल्म और सरकार की सीनाज़ोरी जारी है। कभी जीते-जी सम्मान नहीं दिया और अंतिम संस्कार की गरिमा भी छीन ली। भाजपा का नारा ‘बेटी बचाओ’ नहीं, ‘तथ्य छुपाओ, सत्ता बचाओ’ है।
UP के जंगलराज में बेटियों पर ज़ुल्म और सरकार की सीनाज़ोरी जारी है। कभी जीते-जी सम्मान नहीं दिया और अंतिम संस्कार की गरिमा भी छीन ली। भाजपा का नारा ‘बेटी बचाओ’ नहीं, ‘तथ्य छुपाओ, सत्ता बचाओ’ है।#BalrampurHorror — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 1, 2020
UP के जंगलराज में बेटियों पर ज़ुल्म और सरकार की सीनाज़ोरी जारी है। कभी जीते-जी सम्मान नहीं दिया और अंतिम संस्कार की गरिमा भी छीन ली। भाजपा का नारा ‘बेटी बचाओ’ नहीं, ‘तथ्य छुपाओ, सत्ता बचाओ’ है।#BalrampurHorror
इस बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने एसआईटी (SIT) का गठन किया और उसने अब जांच भी शुरू कर दी है। एसआईटी की टीम ने गृह सचिव भगवान स्वरूप की अगुवाई में पीड़िता के परिवार से मुलाकात की है और जानकारी मिली है कि सात दिन के अंदर रिपोर्ट दी जाएगी।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
मोदी सरकार की किसानों से 10वें दौर की वार्ता के अगले दिन होगी SC...
त्रिवेन्द्रम एयरपोर्ट का अदानी द्वारा अधिग्रहण किए जाने पर...
भाजपा अध्यक्ष पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- कौन हैं नड्डा
मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध में भाग लेंगे शरद पवार,...
किसान यूनियन नेता बोले- पुलिस प्रशासन को ट्रैक्टर रैली पर रोक नहीं,...
Night Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की 5 बड़ी खबरें
गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड को मजबूती देने के लिए गांव के स्तर पर...
आम आदमी पार्टी के स्वयंसेवक 26 जनवरी को किसान ‘ट्रैक्टर परेड’ में...
अनिल घनवट बोले- कानूनों को रद्द करना लंबे समय में जरूरी कृषि सुधार के...
दिल्ली में थमा Corona का कहर! राजधानी में 231 नए मामले सामने तो 10...