नई दिल्ली/टीम डिजिटल। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के संस्थापक और समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को कहा कि उन्होंने भतीजे अखिलेश यादव को अपना नेता स्वीकार कर लिया है और सपा उनकी पार्टी है। पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि उन्हें अभी तक सपा में कोई पद नहीं मिला है, यादव ने कहा, "अखिलेश यादव मेरे भतीजे और सपा अध्यक्ष हैं। मैंने उन्हें अपना नेता स्वीकार किया है। उनकी तरह मैं भी सपा का विधायक हूं। सपा मेरी पार्टी है और मैं पहले पदों पर भी रहा हूं।''
कई न्यायिक फैसलों में EVM की तारीफ की गई है : मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के लोग संघर्ष के पथ पर निकलेंगे और निश्चित है कि अब लंका जलेगी। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में विपक्षी दलों का मोर्चा बनाए जाने के सवाल पर कहा कि सपा अकेले उत्तर प्रदेश से भाजपा को हटाने में सक्षम है। सपा नेता और विधायक यादव ने बुधवार की रात जिले के फेफना में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए सपा को भगवान राम व कृष्ण का अनुयायी करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘हम भगवान राम व कृष्ण को मानने वाले लोग हैं तथा इनके विचारों पर चलने वाले हैं। सपा के लोग संघर्ष के पथ पर निकलेंगे तथा निश्चित है कि लंका जलेगी।''
विनेश फोगाट ने WFI अध्यक्ष पर लगाया महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप
यादव ने कहा कि उनका लक्ष्य फिलहाल 2024 में होने वाले आम चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने व 2027 में उत्तर प्रदेश के होने वाले विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने अपर्णा यादव के सपा में शामिल होने पर कहा कि वह परिवार की बहू हैं और परिवार के सुख-दुख में हमेशा शरीक होती हैं। यादव ने वरुण गांधी के सपा में शामिल होने के अटकलों पर कहा कि भाजपा की भ्रष्ट सरकार को हटाने के लिए जो भी आना चाहे , उसका स्वागत है।
निर्वाचन आयोग ने किया मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनाव का ऐलान
कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल न होने व तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के द्वारा आयोजित विपक्षी दलों की रैली में अखिलेश यादव के शामिल होने को लेकर सवाल किया गया कि क्या सपा को राहुल गांधी पसंद नहीं हैं? इसपर यादव ने कहा, ‘‘राहुल गांधी को शुभकामनाएं। उनकी अलग पार्टी है। कांग्रेस की श्रीनगर रैली में शामिल होने पर दल का नेतृत्व फैसला करेगा।''
भारत राष्ट्र समिति (BRS) की बैठक में केजरीवाल और अखिलेश यादव, हिंदी में लगे नारे
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई आकांक्षा दुबे की मौत की वजह, समर...
Ponniyin Selvan 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सिंहासन के लिए फिर...
रामनवमी के शुभ अवसर पर लॉन्च हुआ Prabhas-Kriti की फिल्म 'आदिपुरुष'...
जिस क्षण नेता राजनीति में धर्म का उपयोग बंद कर देंगे, नफरती भाषण...
डीडीसीडी के जैस्मीन शाह के मामले पर उपराज्यपाल ने हाई कोर्ट में रखा...
कर्नाटक के कोलार से ‘सत्यमेव जयते' अभियान शुरू करेंगे राहुल गांधी
सरकार ने कोर्ट में कहा - सहारा समूह की सहकारी समितियों के निवेशकों को...
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने PM मोदी पर ‘भ्रष्टाचारी भगाओ अभियान' चलाने...
केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले - ED, CBI ने सभी भ्रष्ट लोगों को एक...
अदालत ने EWS आरक्षण की याचिका पर केंद्र और जामिया यूनिवर्सिटी का रुख...