Wednesday, Jun 07, 2023
-->
health-ranking-delhi-ranked-fifth-in-the-union-territories

केंद्र शासित राज्यों में दिल्ली पांचवें स्थान पर

  • Updated on 6/26/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। मुहल्ला क्लीनिक और सस्ते इलाज के तमाम दावों के बीच स्वास्थ्य और चिकित्सा (Health and medicine) सेवाओं के मोर्चे पर सात केंद्र शासित प्रदेशों में दिल्ली (Delhi) का पांचवां स्थान है। जबकि चंडीगढ़ (Chandigarh) पहले, दादर नागर हवेली दूसरे, लक्षद्वीप तीसरे, पुडुचेरी चौथे और अंडमान निकोबार छठे स्थान पर हैं। वहीं दमन एंड दीव सबसे निचले पायदान पर है। बड़े राज्यों में उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और ओडिशा की स्थिति पहले से भी बदतर हुई है। इसके विपरीत हरियाणा, राजस्थान और झारखंड में हालात उल्लेखनीय रूप से सुधरे हैं।

घाटी के सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचेंगे गृह मंत्री, उनके कदम पर होगी सबकी नजर

स्वास्थ्य रैंकिंग  में यूपी सबसे नीचे 
नीति आयोग (NITI Aayog) की ‘स्वस्थ राज्य प्रगतिशील भारत’ शीर्षक से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक देश के 21 बड़े राज्यों की संपूर्ण रैंकिंग की सूची में यूपी सबसे नीचे 21वें स्थान पर है। उसके बाद क्रमश: बिहार, ओडि़शा, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड का स्थान है। शीर्ष पर केरल है। उसके बाद क्रमश: आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात का स्थान हैं। यह रिपोर्ट 2017-18 की है, जिसका आधार 2015-16 को बनाते हुए तुलना की गई है। 

जब नायडू देखते रह गए और आलीशान भवन हुआ जमींदोज

यूपी, बिहार का स्वास्थ्य और बिगड़ा
रिपोर्ट के मुताबिक स्वास्थ्य क्षेत्र में बिहार का संपूर्ण प्रदर्शन सूचकांक 6.35 अंक गिरा है। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के प्रदर्शन सूचकांक में 5.08 अंक, उत्तराखंड 5.02 अंक तथा ओडि़शा के सूचकांक में 3.46 अंक की गिरावट आयी है। यह रैंकिंग 23 संकेतकों के आधार पर तैयार की गयी है। इसे स्वास्थ्य योजना परिणाम (नवजात मृत्यु दर, प्रजनन दर, जन्म के समय स्त्री-पुरुष अनुपात आदि), संचालन व्यवस्था और सूचना (अधिकारियों की नियुक्ति अवधि आदि) तथा प्रमुख इनपुट / प्रक्रियाओं (नर्सों के खाली पड़े पद, जन्म पंजीकरण का स्तर आदि) में बांटा गया है।

रेरा को विभिन्न राज्यों में आपस में जोडऩे की तैयारी

हरियाणा, राजस्थान की हालत में सुधार
रिपोर्ट के मुताबिक 6.55 अंकों के सुधार के साथ हरियाणा का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है। उसके बाद क्रमश: राजस्थान, झारखंड और आंध्र प्रदेश रहा। वहीं छोटे राज्यों में त्रिपुरा पहले पायदान पर रहा। उसके बाद क्रमश: मणिपुर, मिजोरम और नगालैंड का स्थान रहा। इसमें 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.