नई दिल्ली/टीम डिजिटल। मॉनसून (Monsoon) की बारिश यूपी (Uttar Pradesh), बिहार (Bihar) और नॉर्थ-ईस्ट (North East) के लोगों के लिए काल बन रही है। पिछले दो दिनों से लखनऊ व आसपास के शहरों में रुक-रुककर बारिश (Rain) हो रही है। इस बारिश के कारण अलग-अलग जिलों में हुई घटनाओं में 15 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस बारिश के कारण 133 मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। साथ ही 23 जानवरों की भी इन घटनाओं में मौत हुई है।
Wimbleon: फेडरर ने तोड़ा नडाल का तीलिस्म, फाइनल में बनाई जगह
तो वहीं देश के नॉर्थ-ईस्ट इलाके में भी मानसून की भारी बारिश जारी है। भूस्खलन और बाढ़ के चलते इस इलाके में शुक्रवार को 7 लोगों की जान चली गई। असम में ब्रह्मपुत्र में आई बाढ़ की वजह से 4.23 लाख लोग प्रभावित हैं।
असम के 17 जिलों में बाढ़, 3 की मौत
असम में धेमाजी, लखीमपुर, विश्वनाथ, जोरहाट, डारैंग, बारपेटा, नलबारी, मजौली, चिरंग, डिब्रूगढ़ और गोलाघाट समेत 17 जिलों में बाढ़ है। गोलाघाट में बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश और बाढ़ के चलते लुमडिंग-बदरपुर पहाड़ी इलाके में रेलवे सेवाओं पर असर पड़ा है।
पाक ने अग्रिम चौकियों पर दागे गोले
बारपेटा में 85 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित
सबसे ज्यादा असर बारपेटा पर पड़ा है। यहां 85 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। इसके अलावा 800 गांव और 41 रेवेन्यू सर्किल बाढ़ में डूब गए हैं। लोगों को राहत देने के लिए कैंपों की व्यवस्था की गई है। काजीरंगा पार्क भी बाढ़ से प्रभावित हुआ है।
उत्तर प्रदेश में 10 दिन में 15 लोगों की गई जान
उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में भारी बारिश से कई जिलों में पानी भरने की समस्या सामने आई। यहां पिछले 10 दिनों में बारिश से जुड़े हादसों में 15 लोगों की जान चली गई। कई नदियों में जलस्तर खतरे के निशान करीब पहुंच गया है।
2006-2016 के बीच 27 करोड़ लोग गरीबी से बाहर
बारिश के कारण हुई घटनाओं में यूपी के अंबेडकर नगर में 9 लोगों की मौत हुई है। हरदोई में 1 लोग, गोरखपुर में 1, सोनभद्र में 1, चंदौली में 1, मऊ में 1, सुल्तानपुर में भी एक व्यक्ति की मौत हुई है। उन्नाव और मऊ में 2-2 व्यक्ति घायल हुए हैं। वहीं मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक लखनऊ में भारी बारिश का भी अनुमान जताया है।
15-16 जुलाई भारी बारिश की संभावना
दिल्ली में अभी बारिश नहीं हो रही है। यहां तापमान शुक्रवार को 38.3 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि यहां 15-16 जुलाई तक बारिश की संभावना है। पंजाब-हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में शुक्रवार को बारिश हुई। इसकी वजह से दिन का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में लगातार दूसरे दिन भी बारी बारिश हुई।
भारत-अमेरिका के बीच महागठबंधन की जरूरत पूरी दुनिया को : मास्टरकार्ड सीईओ
उम्मीद है अब कुलदीप सिंह सेंगर को बचाने का कोई प्रयास नहीं होगा :...
जामिया हिंसा: इंडिया गेट पर प्रियंका गांधी का धरना खत्म, बोलीं- देश...
आमिर खान फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से अपना नया लुक जनवरी में करेंगे...
chhapaak के ट्रेलर पर मेघा गुलजार बोलीं- "हम बेहद उत्साहित हैं और...
जामिया हिंसाः बेकाबू छात्रों ने मीडियाकर्मियों से भी की मारपीट, दो...
Crime Bulletin: एक क्लिक में पढ़ें जुर्म की बड़ी वारदातें, जिन्होंने...
अयोध्या मामले पर अमित शाह का बड़ा दावा, चार महीने में बनेगा आसमान...
यमुना विकास प्राधिकरण: भूमि घोटाले में दूसरी बड़ी गिरफ्तारी, 126...
Delhi Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें अभी तक की बड़ी खबरें
उन्नाव कांड: BJP विधायक सेंगर दोषी करार, लड़की का अपहरण कर किया था...