नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका देते हुए विपक्षी दल कांग्रेस ने तीनों विधानसभा सीटों फतेहपुर, अर्की और जुबल-कोटखाई पर जीत हासिल कर ली है। साथ ही मंडी लोकसभा सीट पर भी भाजपा को मात दी है। चारों सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान 30 अक्टूबर को हुआ था। निर्वाचन आयोग द्वारा मंगलवार को घोषित चुनाव परिणाम के अनुसार, कांग्रेस ने अपनी फतेहपुर और अर्की सीटें बरकरार रखी हैं, जबकि जुबल-कोटखाई सीट भाजपा से छीनने में कामयाब हुई है।
‘करवा चौथ’ का विज्ञापन ‘जनता की असहिष्णुता की वजह से वापस लिया गया : जस्टिस चंद्रचूड़
कांग्रेस ने मंडी लोकसभा सीट पर भी जीत दर्ज की है। जहां से भाजपा के राम स्वरूप शर्मा ने 2019 लोकसभा चुनाव में 4,05,000 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। फतेहपुर से भवानी सिंह पठानिया, अर्की से संजय और जुबल-कोटखाई से रोहित ठाकुर ने जीत दर्ज की है। मंडी लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी व कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और करगिल युद्ध के अनुभवी सैनिक भाजपा प्रत्याशी कौशल ठाकुर को मात दे दी है।
समीर वानखेड़े के बाद नवाब मलिक के निशाने पर अब फडणवीस की पत्नी अमृता
राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ ने भाजपा की हार के बाद नैतिक आधार पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस्तीफा मांगा है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस ने ‘सेमीफाइनल’ जीत लिया है और अगले साल दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी जीत दर्ज करेगी।
कांग्रेस की जीत का देशव्यापी असर होगा: राजीव शुक्ला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की एक सीट और विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में पार्टी को मिली सफलता के लिए राज्य की जनता का धन्यवाद करते हुए मंगलवार को कहा कि इस नतीजे का देशव्यापी असर होगा। उन्होंने यह दावा भी किया कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से हटाने का मन बना लिया है। कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश प्रभारी शुक्ला ने ट्वीट किया, ‘‘हिमाचल प्रदेश में चारों सीटों पर कांग्रेस की जीत हुई है। इनमें एक लोकसभा सीट और तीन विधानसभा सीटें हैं। राज्य की जनता को धन्यवाद, जिसने भाजपा को अब हटाने का मन बना लिया है।’’
पीएम गतिशक्ति प्लान को लेकर सरकार ने गठित किया सचिवों के अधिकार प्राप्त समूह
उन्होंने यह भी कहा, ‘‘सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को यह विजय मिली है और इसका असर देशव्यापी होगा।’’ गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी एवं कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उम्मीदवार बिग्रेडियर (अवकाश प्राप्त) खुशाल ठाकुर को पराजित किया है। इसके साथ ही, कांग्रेस ने राज्य की जुब्बल-कोटखाई, अर्की और फतेहपुर विधानसभा सीटों पर भी जीत दर्ज की है।
SBI के पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
तिरंगे पर खड़े होकर अदा कर रहा था नमाज, सीआईएसएफ ने पकड़ किया पुलिस...
मध्य प्रदेश: जैन बुजुर्ग को मुस्लिम समझ पीट-पीट कर मार डाला, आरोप BJP...
अब दिल्ली में आग बुझाने के लिए आएंगे रोबोट, केजरीवाल सरकार की अनोखी...
अधीर रंजन चौधरी के ट्वीट पर बवाल! राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए...
शिवलिंग पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले प्रोफेसर की गिरफ्तारी पर DU...
पूर्व पीएम राजीव गांधी को राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- वो एक...
Char Dham Yatra 2022: यमुनोत्री हाइवे की सेफ्टी वॉल धंसीं, 10 हजार...
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में भाजपा पर जमकर बरसे राहुल गांधी, कहा- BJP ने...
दिल्ली: शिवलिंग पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले हिंदू कॉलेज के...
CNG Price Hike: महंगाई की मार! दिल्ली एनसीआर में फिर बढ़े सीएनजी के...