Sunday, Jun 04, 2023
-->
himachal-pradesh-cm-sukhu-launches-hath-se-hath-jodo-abhiyan

हिमाचल प्रदेश के CM सुक्खू ने की ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' की शुरुआत 

  • Updated on 1/4/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को यहां ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि अभियान कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा' का विस्तार है और 26 जनवरी से पूरे राज्य में शुरू होगा।

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के खिलाफ CBI जांच का निर्देश देने संबंधी हाई कोर्ट का आदेश निरस्त

सुक्खू ने कहा कि अभियान दो महीने में गांव और प्रखंड स्तर तक पहुंच जाएगा और हर गांव में कम से कम एक बैठक सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह सहित अन्य कांग्रेसी नेता उपस्थित थे। एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान को बढ़ावा देने के लिए एक रणनीति तैयार की जानी चाहिए और इसके प्रचार के लिए इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया को भी बड़े पैमाने पर जोड़ा जाएगा।

चंपत राय के राहुल की तारीफ करने पर कांग्रेस ने कहा: क्या यह उप्र में जलवायु परिवर्तन का संकेत

सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा' 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करेगी। उन्होंने कहा कि गांधी द्वारा शुरू किया गया यह यात्रा देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए एक लंबा सफर तय कर चुकी है।

बिल्कीस बानो मामला : न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी ने फिर सुनवाई से खुद को अलग किया


 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.