नई दिल्ली/टीम डिजिटल। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से छुटकारा अभी मिला भी नहीं कि बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। वहीं हिमाचल प्रदेश में तब हड़कंप मच गया जब कालका-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर चक्की मोड़ के पास 300 से ज्यादा मुर्गे-मुर्गियां मरे हुए अवस्था में मिले। उधर कांगड़ा के पौंग बांध अभयारण्य में बर्ड फ्लू की पुष्टि कर दी गई है। जिसके बाद सभी चिड़ियाघरों की सुरक्षा को भी मुश्तैद किया गया है।
Bird Flu: बर्ड फ्लू की दस्तक से पंजाब के पोल्ट्री कारोबार में 25 फीसदी की गिरावट
बता दें कि प्रदेश के अभयारण्य में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद हाई अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदेश में निरीक्षण टीमें गठित भी की गई है। उधर मृत मुर्गे-मुर्गियों के सैंपल जांच के लिये भेजे गए है। यह जांच जालंधर में की जाएगी। सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर है तभी मौत की असली वजह सामने आ पायेगी। दूसरी तरफ एसएचओ रविंद्र कुमार ने बताया कि चक्की मोड़ के पास मरे हुए मुर्गे-मुर्गियां फेकने वालों की तलाशी की जा रही है।
हिमाचल में बर्फबारी से बढ़ी ठंड,येलो अलर्ट जारी
पशुपालन विभाग के उपनिदेशक बीबी गुप्ता ने बताया कि हाइवे के साइड में पहली बार नहीं है कि मरे हुए मुर्गे-मुर्गियां मिले हो। कोरोना के शुरुआती लक्षणों की पहचान से समय भी मरे हुए मुर्गे-मुर्गियां मिले थे। हालांकि तीन हजार पक्षियों की मौत भी संदेह पैदा करती है। जिसकी भी जांच जारी है।
यहां पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
किसान ट्र्र्रैक्टर परेड में हिंसा: कई जगह इंटरनेट सर्विस बंद, अमित...
किसान ट्रैक्टर परेड में हिंसा : सोशल मीडिया में दीप सिद्धू को लेकर...
आचार्य प्रमोद का तंज- लाल किले का इतना “अपमान” तो किसी “कमजोर” PM के...
किसान ट्रैक्टर परेडः सियासी दल बोले-हिंसा के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार
हिंसा से आहत संयुक्त किसान मोर्चा ने तत्काल प्रभाव से किसान ट्रैक्टर...
दिल्ली दंगों में चर्चा में रहे कपिल मिश्रा ने योगेंद्र यादव और राकेश...
किसान ट्रैक्टर परेड : लालकिले में होता नुकसान, उससे पहले सजग हुई ASI
किसानों ने नांगलोई में मचाया बवाल, बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस ने दागे...
उग्र प्रदर्शन पर 'सयुंक्त किसान मोर्चा' ने दी सफाई- घटनाओं में...
किसान आंदोलन में भड़की हिंसा के बाद दिल्ली के कई इलाकों में आज...