Tuesday, Dec 05, 2023
-->
hindu society is ''''dhongi'''' number one: gujarat governor acharya devvrat

गुजरात के राज्यपाल ने कहा- भगवान खुश होंगे अगर किसान प्राकृतिक खेती अपनाते

  • Updated on 9/9/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने एक विवादित बयान देते हुए कहा है कि हिंदू ‘ढोंगी’ हैं, क्योंकि गायें जब दूध देना बंद कर देती हैं तो वे उन्हें छोड़ देते हैं। देवव्रत ने बुधवार को नर्मद जिले के राजपिपला कस्बे के पास पोइचा गांव में प्राकृतिक खेती के विषय पर आयोजित एक संगोष्ठी में किसानों को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। 

2024 में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए विपक्ष एकजुट होगा : ममता 

उन्होंने कहा, "एक तरफ आप गौ-माता के जयकारे लगाते हैं, उनकी पूजा करते हैं, उनके माथे पर तिलक लगाते हैं। लेकिन, वही गाय जब दूध देना बंद कर देती है तो आप उसे छोड़ देते हैं।’’ देवव्रत ने इसके बाद व्यंग्यात्मक अंदाज में ‘गौ-माता की जय हो’ का नारा लगाया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी उनके पीछे यह नारा दोहराया। 

हरियाणा: केजरीवाल ने की आदमपुर उपचुनाव में AAP को वोट देने की अपील

राज्यपाल ने कहा, 'इसलिए मैं कहता हूं कि हिंदू समाज ‘ढोंगी’ नंबर वन है। आपको पहले गौ-माता को समझना होगा। उन्हें किसी वजह से गौ-माता कहा जाता है।’’ किसानों को रसायन आधारित खेती छोडऩे के लिए प्रेरित करने के वास्ते देवव्रत ने कहा कि ‘भगवान खुश होंगे’ अगर किसान प्राकृतिक खेती अपनाते हैं, जिसमें गोबर और गोमूत्र का उपयोग उर्वरक के साथ-साथ कीटनाशक के रूप में भी किया जाता है।

मुद्रास्फीति का प्रबंधन सिर्फ रिजर्व बैंक पर नहीं छोड़ा जा सकता: सीतारमण

  •  

देवव्रत प्राकृतिक खेती के प्रबल समर्थक रहे हैं। वह लोगों को कृषि की पारंपरिक तकनीक के फायदों के बारे में जागरूक करने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों का दौरा करते हैं। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूकता फैलाने के देवव्रत के प्रयासों के लिए कई मौकों पर उनकी तारीफ की है।      

RSS कार्यालय को CISF की सुरक्षा दिये जाने पर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा

 

comments

.
.
.
.
.