Saturday, Jun 10, 2023
-->
hindutvawadi think gandhi no more but where truth he still alive say congress rahul gandhi rkdsnt

राहुल गांधी बोले- हिंदुत्ववादियों को लगता है कि गांधी जी नहीं रहे, लेकिन...

  • Updated on 1/30/2022

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। कांग्रेस ने रविवार को महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि‘‘हिंदुत्ववादियों‘’को लगता है कि गांधी जी नहीं रहे, लेकिन जहां सत्य है, वहां वह अब भी जीवित हैं। आज ही के दिन 1948 में नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। कांग्रेस नेता ने ‘फॉरएवर गांधी’ हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए ट्वीट किया, ‘‘एक ‘हिंदुत्ववादी’ने गांधी जी को गोली मारी थी। सभी ‘हिंदुत्ववादियों’को लगता है कि गांधीजी नहीं रहे। जहां सत्य है, वहां बापू आज भी जीवित हैं।‘‘ 

चुनावों तक ‘व्हाई् आई किल्ड गांधी’ फिल्म के रिलीज पर रोक लगाने की मांग

राहुल गांधी ने यहां राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि भी अर्पित की। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर महात्मा गांधी की एक टिप्पणी को भी साझा किया, च्च्जब मैं निराश होता हूँ, मैं याद कर लेता हूँ कि समस्त इतिहास के दौरान सत्य और प्रेम के मार्ग पर चलने वाले ही हमेशा विजयी होते हैं। कितने ही तानाशाह और हत्यारे हुए हैं, और कुछ समय के लिए वो अजेय लग सकते हैं, लेकिन अंत में उनका पतन होता हैं। इसके बारे में हमेशा सोचो। ’’ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धाजंलि देते हुए उनका एक वचन ट्वीट किया, ‘‘अहिंसा कायरता की आड़ नहीं है, बल्कि यह वीर व्यक्ति का सर्वोच्च गुण है।‘‘ 

यूपी चुनाव : अखिलेश-जयंत ने किसानों के मुद्दों पर BJP पर बोला हमला

कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा,‘‘हम राष्ट्रपिता को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हैं। इस दिन को शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है, हम उन सभी बहादुर पुरुषों और महिलाओं को सलाम करते हैं जिन्होंने देश के लिये अपने प्राणों की आहुति दी।‘‘ कांग्रेस ने कहा,‘‘हमारे प्यारे बापू आज भले ही इस कठिन समय में हमारा नेतृत्व करने के लिए हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अत्याचार, उदासीनता, अन्याय और झूठ के खिलाफ निडर और अथक रूप से लडऩे के उनके तरीके एक समृद्ध और प्रगतिशील भारत की हमारी तलाश में हमारा मार्गदर्शन करते हैं।‘‘ कांग्रेस के विभिन्न वरिष्ठ नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धाजंलि दी। 

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड टोपी के बाद NCC रैली में पहनी सिख पगड़ी

हिंदुत्व से नहीं गांधीवादी विचारधारा से चलेगा भारत : नाना पटोले 
कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने रविवार को कहा कि महात्मा गांधी की विचारधारा देश के लिए मार्गदर्शक है और देश हिंदुत्व की राह पर नहीं बल्कि ‘राष्ट्रपिता’ की शिक्षाओं के आधार पर चलेगा। महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अॢपत करने के बाद मध्य मुंबई में पार्टी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पटोले ने कहा कि गांधीवादी विचारधारा की जड़ें देश में गहरीं हैं और कोई भी उन्हें खत्म नहीं कर सकता है। 

छात्रों के प्रदर्शनों को लेकर वरुण गांधी के बाद रवि शंकर प्रसाद ने सरकार को चेताया

 

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘गांधीवादी दर्शन को दुनिया भर में स्वीकार किया गया है। देश हिंदुत्व पर नहीं, गांधीजी की शिक्षाओं पर आगे बढ़ेगा।’’ उन्होंने यह भी कहा कि गांधीजी अपनी शिक्षाओं के माध्यम से आज भी जीवित हैं। पटोले ने कहा, ‘‘गांधी एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार हैं। उनके अहिंसा के उपदेश को दुनिया भर में स्वीकार किया गया है। देश की आजादी और संविधान इस समय खतरे में है और हमें उनकी रक्षा के लिए सतर्क रहना होगा।’’ 

यूपी चुनाव : BJP ने जारी की 91 उम्मीदवारों की एक और सूची, मुकुट बिहारी वर्मा का कटा पत्ता

 


 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.