नई दिल्ली(टीम डिजिटल)। हर लड़की खुबसूरत और बेदाग त्वचा की ख्वाहिश रखती है। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसी त्वचा की चाह रखना आसान नहीं है।पिंपल हर लड़की के लिए किसी डरावने सपने से कम नहीं है। इस डरावने सपने का इलाज कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्टस के रुप में बाजार में उपल्बध है। लेकिन उनके इस्तेमाल के लिए भी बहुत मेहनत करनी पड़ती है।
इससे बेहतर है घरेलू, प्राकृतिक और आसान तरीके। यह ऐसे तरीके हैं जिनसे रात में ही इन डरावने पिंपल से छुटकारा पाया जा सकता है। जानिए क्या हैं वो तरीके।
बर्फ थैरेपी रात को सोने से पहले बर्फ को पिंपल की जगह घिसने से पिंपल के इर्द-गिर्द मौजूद गंदगी और तेल हट जाता है। त्वचा के साफ हो जाने के बाद रात सूजन उतर जाती है और पिंपल दबा हुआ दिखता है।
सफेद टूथपेस्ट पिंपल पर सफेद टूथपेस्ट लगाकर एक घंटे के लिए छोड़ दें। इससे सूजन कम होगी और पिंपल जल्द ठीक होगा।
स्टीम उपचार स्टीम उपचार त्वचा के लिए बहुत लाभदायक है। इससे त्वचा साफ और मुलायम रहती है। त्वचा साफ होने से पिंपल दोबारा नहीं होते।
लहसुन लहसुन एंटीवायरल, एंटीफंगल, एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह घाव भरने में कारागर है। यही कारण है कि यह त्वचा के लिए लाभदायक है। 5 से 7 मिनट तक चेहरे पर लहसुन लगाने के बाद चेहरा हल्के गुनगुने पानी से धो दें। पिंपल जल्द खत्म हो जाएंगे।
सेब का सिरका यह पिंपल हटाने में एक जड़ी-बुटी की तरह है। सेब के सिरके को पानी में मिलाकर रूई से मुंह पर लगाएं। उसके बाद चेहरा धो दें। त्वचा में निखार आ जाएगा।
अण्डा अण्डे के सफेद भाग में प्रोटीन होता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे के दाग-धब्बे हटाए जा सकते हैं। तीन अण्डे के सफेद भाग को अच्छे से मिला दें। थोड़ी देर छोड़कर इस पेस्ट को पिंपल पर लगाए। पेस्ट को 20 मिनट चेहरे पर लगा कर रखें और फिर चेहरा धो दें।
टमाटर टमाटर के ताजे रस को चेहरे पर लगाकर रखें और 1 घंटे बाद चेहरा धो दें। चेहरे से डैमेज त्वचा हट जाएगी।
संतरे के छिलके चेहरे को गुनगुने पानी से धोने के बाद पिंपल पर संतरे के छिलके मलें। छिलके में पाए जाने वाला विटामिन सी पिंपल दबाने में कारागार है।
पपीता गर्म पानी से चेहरा धोकर उस पर पपीते का पेस्ट लगाएं। 15 से 20 मिनट बाद चेहरा धो दें। यह नैचुरल मोस्चराईजर का काम करता है।
केले का छिलका केले के छिलके को चेहरे पर गोल गोल घुमाएं। छिलके में मौजूद कर्ण चहरे पर लग जाएंगे। चेहरे को 30 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। फिर मुंह धो लें। चेहरा दमक उठेगा।
अडानी मामले पर संसद में हंगामा, विपक्ष की मांग- SC की निगरानी में हो...
FPO वापस लेने के बाद अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 15 फीसदी टूटा
पूर्ण अभिदान मिलने के बावजूद अडानी ने FPO वापस लिया, कही ये बात
Bday Spl: इस शख्स के कहने पर Shamita ने रखा था बॉलीवुड में कदम, इस...
पति से घर से नकदी व जुलरी चुरा प्रेमी के साथ हुई फरार, FIR दर्ज
गुरुग्राम के होटल में किशोरी से ‘इंस्टाग्राम मित्र' ने दुष्कर्म किया
RSS न दक्षिणपंथी है और न ही वामपंथी, वह राष्ट्रवादी है: होसबोले
आम चुनाव से पहले बजट 2023 में आयकर मोर्चे पर राहत; बुजुर्गों, महिलाओं...
अमीरों पर कर लगाएं, बुनियादी ढांचे में निवेश करें, नौकरियां पैदा...
बजट 2023 पर विपक्षी दल बोले- केंद्र राज्यों से पैसा ले रहा पर कुछ दे...