नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड के गाने में अपने रैप का तड़का देने वाले रैपर हनी सिंह आज 15 मार्च को अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। हनी सिंह का नाम ऐसे स्टार्स में गिना जाता है, जो बच्चे-बच्चे के बीच पॉपुलर हैं। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके टॉप 10 गाने जिनको उनके फैंस कभी भी भूल नहीं पाएंगे...
अगर उनके करियर की बात करें तो हनी सिंह ने अपने करियर की शुरूवात 2006 में की थी। 2006 में हनी सिंह ने अपनी पहली गाने की रिकॉर्डिंग की थी। वो गाना लोगों को इतना पसंद आया कि जैसे ही उनका गाना बजता तो लोग अपने आप को थिरकने से रोक ही नहीं पाते थे। इस गाने के बाद ही वो भांगड़ा के जाने माने संगीतकार बन गये और लोगो ने हनी सिंह को पहचानना शुरु कर दिया था।
रैप म्यूजिक आइकन honey singh का नया गाना 'लोका' हुआ Release
फिल्मी करियर बॉलीवुड में हनी सिंह ने 'शकल पे मत जा' से डेब्यू किया था। इस गाने को हनी सिंह अपने लिए काफी लक्की मानते है क्योकि इसी गाने के बाद इनको बॉलीवुड में नोटिस किया जाने लगा था। इस गाने के बाद तो हनी सिंह धीरे धीरे बॉलीवुड मे अपने कदम आगे बढ़ाने लगे।
फिर क्या एक बाद एक हिट रैप लिखने और गाने शुरु कर दिए। इस समय हनी सिंह पूरे बॉलीवुड का वो नाम है जिसको बड़े बड़े डारेक्टर अपनी फिल्म गाना गाने के लिए अप्रोच करते रहते है। आजकल लगभग हर फिल्म में उनका एक गाना होता ही है।
B'Day Special: बॉलीवुड में इस कदर छाया था हनी सिंह का जादू
ऐसे लगी शराब की लत आपको बता दें कि कुछ साल पहले एक खबर वायरल हुई थी कि हनी सिंह किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और गायब हो गये है। उन्होंने अपने आप को एक कमरे में बंद कर लिया है उनका इलाज रिहैब सेंटर में चल रहा था, लेकिन बाद में मीडिया के सामने हनी सिंह ने इस खबर को अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया था। हनी सिंह ने कहा ,'सच ये है कि मैं बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहा हूं।
यह सब 18 महीने चला, इस दौरान मैंने चार डॉक्टर्स बदले। दवाइयां मुझ पर काम नहीं कर रही थीं। मेरे साथ अजीब चीजें हो रही थीं।' बायपोलर डिसऑर्डर के साथ ही हनी सिंह को शराब की लत भी लग गई थी। यो यो हनी सिंह शराब के इतने आदी हो गये थे कि उन्हें इसका भी इलाज कराना पड़ गया था।
राजकुमार विश्वकर्मा बने यूपी पुलिस के कार्यवाहक डीजीपी, अखिलेश का...
कांग्रेस का PM मोदी के डिग्री मामले पर कटाक्ष: नए भारत में पारदर्शिता...
जबतक व्यापक जनहित में जरूरी न हो, तब तक सरकार की ओर से निगरानी...
तेजस्वी ने संप्रग सरकार में सीबीआई से ‘‘दबाव' को लेकर शाह के दावे...
कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू शनिवार को पटियाला जेल से हो सकते हैं रिहा
सिसोदिया की जमानत के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में अपील करेगी AAP
क्या मोदी मुखौटा कंपनियों के जरिये अडाणी की ओर से किए गए निवेश की...
रामनवमी पर हुए सांप्रदायिक दंगे ‘‘सरकार द्वारा प्रायोजित' : संजय...
इंदौर का मंदिर हादसा : बावड़ी से एक के बाद एक 36 शव निकाले, शोक का...
अदालत ने खारिज की मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका, AAP ने उठाए सवाल