Monday, May 29, 2023
-->
hrithik-roshan-use-the-perfume-for-super-30

'सुपर 30' के लिए रितिक रोशन के कलेक्शन से निकला ये खास परफ्यूम

  • Updated on 3/15/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड के मैचो मैन ऋतिक रोशन निजी जिंदगी में परफ्यूम के बेहद शौकीन इंसान है। एक बात जो बेहद कम लोग जानते है कि रितिक अपने हर किरदार के लिए अलग परफ्यूम का चयन करते है। रितिक ने अब तक जितने भी फिल्में की है उनके हर एक किरदार के लिए उन्होंने एक अलग परफ्यूम का इस्तेमाल किया है।

रितिक हर फिल्म में अपने किरदार के हिसाब से परफ्यूम का इस्तेमाल करते है और ये ही वजह है कि अभिनेता के पास परफ्यूम का बहुत बड़ा कलेक्शन है। 

Interview: देश से लेकर विदेश तक मोहन ब्रदर्स लहरा रहे हैं क्लासिकल म्यूजिक का परचम

अभिनेता हाल फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'सुपर 30' के लिए सुर्खियों में छाए हुए है। फिल्म में रितिक अनदेखे अवतार में नजर आएंगे और अपने इस अनोखे किरदार के लिए उत्साहित अभिनेता ने बीरेडो नामक परफ्यूम का इस्तेमाल किया है। 

रितिक अपनी आगामी फिल्म "सुपर 30" में एक ओर दमदार भूमिका निभाने के लिए तैयार है। फिल्म से रिलीज हुए उनके लुक ने दर्शकों को प्रत्याशित कर दिया है।

Vogue के कवर पेज पर स्कारलेट जोहानसन के साथ छाई दीपिका पादुकोण!

सुपर 30 में रितिक रोशन पटना में स्थित शिक्षक की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे जो 30 हुनहार लेकिन आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चो को कम पैसों में आईआईटी की प्रवेश परीक्षा आईआईटी-जेईई के लिए तैयार करते है।

सहायक कलाकारों में मृणाल ठाकुर, अमित साध और नंदीश संधू की सह-भूमिका के साथ सुपर 30 में रितिक रोशन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। रितिक रोशन अभिनीत यह फिल्म 26 जुलाई, 2019 के दिन नजदीकी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.