नई दिल्ली/टीम डिजिटल। नए साल (New Year) पर दुनियाभर के कई देशों में जोरदार जश्न मनाया गया। कई देशों ने कोरोना महामारी के होते हुए भी जमकर आतिशबाजी भी की। इस आतिशबाजी के कारण ही बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत हो गई है।
इस बारे में पशु अधिकार समूह ने जानकारी देते हुए बताया कि नए साल की पूर्व संध्या पर इटालियन (Italian) राजधानी में लोगों द्वारा की गई जोरदार आतिशबाजी के कारण सैंकड़ों पक्षियों (Birds) की मौत हो गई। पशु अधिकार समूह ने इसे ‘नरसंहार’ कहा है।
साल 2021 लेकर आ रहा ग्रहण के चार गजब नजारे, ऐसे होगी साल की शुरुआत....
वीडियो फुटेज आया सामने इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है। इस वीडियो फुटेज में रोम के मुख्य स्टेशन के पास दर्जनों पक्षी जमीन सड़क पर बेजान और तड़पते हुए बिखरे नजर आए। लेकिन अभी तक इन पक्षियों की मौत का सही कारण नहीं पता लग सका है। हालांकि इस बारे में इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर द प्रोटेक्शन ऑफ एनिमल्स ने कहा कि पक्षीयों के घोसलों के पास आतिशबाजी हुई और उसके धुएं और शोर के कारण ही उनका ये हाल हुआ है।
उगांडा में 7 साल के 'कैप्टन' ने उड़ाया यात्री विमान, सोशल मीडिया पर मचा तहलका
कर्फ्यू को नजरअंदाज इतनी बड़ी संख्या में रोम में हुई पक्षियों की मौत ये दिखाती है कि लोगों ने व्यक्तिगत आतिशबाजी की और इसपर लगे प्रतिबंध और कोरोना प्रतिबंधों के चलते रात 10 बजे के बाद के नाइट कर्फ्यू को नजरअंदाज कर दिया।
This is what happened in Rome. Fireworks killing birds 🐦 😭 pic.twitter.com/sCBqj1FOzQ — AnimalLeaks 🌐 (@animal_leaks) January 1, 2021
This is what happened in Rome. Fireworks killing birds 🐦 😭 pic.twitter.com/sCBqj1FOzQ
वहीँ, पशु अधिकार समूह की प्रवक्ता लॉर्डाना डिग्लियो ने कहा कि हो सकता है कि वो डर से मर गए हों। हो सकता है वो एक साथ उड़े हों और एक दूसरे से या बिजली के तारों या खिड़कियों से टकरा गए हों। हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि वो हार्ट अटैक से भी मर सकते हैं।
Happy New Year 2021: Corona की छाया से निकलने के लिये तड़पती रही पूरी दुनिया,किया स्वागत
बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत उन्होंने ये भी कहा कि हर आतिशबाजी जंगली और घरेलू जानवरों के लिए संकट और चोट का कारण बनती है। रोम में इतनी बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत ये दिखाती है कि लोगों ने आतिशबाजी की और कोरोना प्रतिबंधों के चलते रात 10 बजे के बाद के नाइट कर्फ्यू को भी गंभीरता से नहीं लिया।
उधर, जानवरों के लिए खतरे का हवाला देते हुए ओआईपीए की इटैलियन शाखा ने पटाखों को बेचने और निजी रूप से आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
अन्य खबरें यहां पढ़े:
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
किसान ट्र्र्रैक्टर परेड में हिंसा: कई जगह इंटरनेट सर्विस बंद, अमित...
किसान ट्रैक्टर परेड में हिंसा : सोशल मीडिया में दीप सिद्धू को लेकर...
आचार्य प्रमोद का तंज- लाल किले का इतना “अपमान” तो किसी “कमजोर” PM के...
किसान ट्रैक्टर परेडः सियासी दल बोले-हिंसा के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार
हिंसा से आहत संयुक्त किसान मोर्चा ने तत्काल प्रभाव से किसान ट्रैक्टर...
दिल्ली दंगों में चर्चा में रहे कपिल मिश्रा ने योगेंद्र यादव और राकेश...
किसान ट्रैक्टर परेड : लालकिले में होता नुकसान, उससे पहले सजग हुई ASI
किसानों ने नांगलोई में मचाया बवाल, बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस ने दागे...
उग्र प्रदर्शन पर 'सयुंक्त किसान मोर्चा' ने दी सफाई- घटनाओं में...
किसान आंदोलन में भड़की हिंसा के बाद दिल्ली के कई इलाकों में आज...