नई दिल्ली/टीम डिजिटल। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को केंद्र से दिल्ली को 1,300 मिलियन गैलन प्रति दिन (एमजीडी) पानी उपलब्ध कराने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे शहर में लोगों को चौबीसों घंटे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने पटपड़गंज गांव में 1.1 करोड़ लीटर क्षमता वाले भूमिगत जलाशय (यूजीआर) का उद्घाटन करने के बाद कहा कि दिल्ली सरकार शहर में पानी की उपलब्धता बढ़ाने की कोशिश कर रही है।
अडाणी समूह पर लगे आरोपों को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने कहा, “जब दिल्ली की आबादी करीब 80 लाख थी, तब उसे 800-850 एमजीडी पानी मिलता था। अब भी यहां उतना ही पानी मिल रहा है, जबकि आबादी अब तीन गुनी होकर 2.5 करोड़ हो गई है।” उन्होंने कहा, “अगर केंद्र द्वारा दिल्ली को 1,300 एमजीडी पानी उपलब्ध कराया जाता है, तो हम शहर के प्रत्येक घर में चौबीसों घंटे पानी की आपूर्ति करेंगे।”
असंवैधानिक तरीके से MCD पर कंट्रोल चाहती है भाजपा : AAP नेता भारद्वाज
एक मिलियन गैलन में 37,85,412 लीटर पानी होता है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश और हरियाणा से पानी मुहैया कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार इसके लिए काम करेगी।
भारतीय अर्थव्यवस्था महामारी के विनाशकारी प्रकोप से अभी उबरी नहीं : माकपा
अदालत ने EWS आरक्षण की याचिका पर केंद्र और जामिया यूनिवर्सिटी का रुख...
अगर राहुल अयोग्य हैं तो महिलाओं की भावनाओं को आहत करने के लिए मोदी पर...
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने PM मोदी पर ‘भ्रष्टाचारी भगाओ अभियान' चलाने...
केजरीवाल का BJP पर हमला, बोले - ED, CBI ने सभी भ्रष्ट लोगों को एक...
जिस क्षण नेता राजनीति में धर्म का उपयोग बंद कर देंगे, नफरती भाषण...
अडाणी समूह का दावा - प्रवर्तकों ने 2.15 अरब डॉलर का कर्ज लौटाकर शेयर...
राखी सावंत ने यूं बनाया Malaika Arora का मजाक, देखें यह एक मजेदार...
Priyanka Chopra के 'बॉलीवुड छोड़ने' वाले बयान पर उनकी बहन ने किया...
कुछ दलों ने मिलकर ‘भ्रष्टाचारी' बचाओ अभियान छेड़ा हुआ है:...
पेंशन कोष नियामक पीएफआरडीए के ओम्बड्समैन की अधिकतम उम्र सीमा बढ़ी