Saturday, Sep 30, 2023
-->
In Ghaziabad, more than 88 thousand voters increased in the last one year

गाजियाबाद में बीते एक साल में 88 हजार से ज्यादा बढे मतदाता, कुल संख्या लगभग 29 लाख

  • Updated on 1/5/2022

नई दिल्ली/टीम डिजीटल। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। जिसके क्रम में बुधवार को जिला प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया। प्रशासन द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक गाजियाबाद में अब मतदाताओं की कुल संख्या 28,99,484 हो गई है। जो कि बीते वर्ष के मुकाबले 89 हजार 828 ज्यादा है। मतदाता सूची प्रकाशन के बाद भी जिन लोगों के नाम सूची में नहीं है, वह अपना नाम जुड़वाने के लिए फार्म भर सकते हैं। यह सुविधा नामांकन फार्म भरने के सात दिन पहले तक दी जाएगी। 

साहिबाबाद है सबसे बड़ी तो मोदीनगर सबसे छोटी विधानसभा
मतदाताओं की संख्या के लिहाज से साहिबाबाद जनपद सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र साहिबाबाद है, वहीं मोदीनगर सबसे छोटी विधानसभा है। साहिबाबाद में 10 लाख से अधिक मतदाता हैं। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 5.71 लाख और महिला मतदाताओं की संख्या 4.40 लाख है। जबकि जिले में 189 वोट ट्रांसजेंडर के हैं। इसके अलावा लोनी में मतदाताओं की संख्या 5 लाख10 हजार 666 है। जिसमें पुरूषों की संख्या 2 लाख 89 हजार 804, महिलाओं की संख्या 2 लाख 26 हजार 732 व ट्रांस जेंडरों की संख्या 30 है। मुरादनगर में कुल मतदाता 4 लाख 53 हजार 977 हैं। जिसमें 2 लाख 45 हजार 261 पुरूष, 2 लाख 8 हजार 684 महिलाएं व 32 ट्रांसजेंडर हैं। गाजियाबाद विधानसभा में मतदाता की संख्या 4 लाख 69 हजार 505 है। जिसमें पुरूष मतदाता 2 लाख 58 हजार 547, महिला मतदाता 2 लाख10 हजार 934 व ट्रांसजेंडर मतदाता 24 हैं। सबसे छोटी मोदीनगर विधानसभा में 3 हजार 30 हजार 894 मतदाता हैं। जिसमें पुरूष मतदाता 1 लाख 78 हजार 327, महिला मतदाता 1 लाख 52 हजार 531 व 36 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। इसके अलावा धौलाना आंशिक में 1 लाख 22 हजार 988 मतदाता हैं। जिसमें 67 हजार 639 पुरूष,  54 हजार 739 महिलाएं व 10 ट्रांस जेंडर हैं। 

33 हजार से ज्यादा नाम हटे तो जुड़ गए 89 हजार से ज्यादा नाम
एक जनवरी 2021 के बाद से अब तक 1.23 लाख लोगों ने मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने और हटवाने के लिए फार्म भरे थे। इनमें से 33 हजार 811 मतदाताओं के वोट इस बार मतदाता सूची से हटाए गए हैं, जबकि 89 हजार से ज्यादा नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हंै। एडीएम वित्त एवं राजस्व विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में महिला मतदाताओं की संख्या अब 12 लाख 94 हजार 214 हो गई है। जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 16 लाख 5 हजार 81 हो गई है। 
 

comments

.
.
.
.
.