नई दिल्ली/टीम डिजिटल। गौरी लंकेश की हत्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर आरोप लगाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मुंबई में आरोप पत्र दायर किया गया है। मामले को संज्ञान में लेते हुए मुंबई की एक मेट्रोपोलिटन अदालत ने राहुल गांधी और सीताराम येचुरी के खिलाफ सम्मन जारी कर व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा है।
लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या को लेकर दिए गए बयान के आधार पर आरएसएस कार्यकर्ता और वकील धृतिमान जोशी ने राहुल गांधी, संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी और माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी के खिलाफ कोर्ट में शिकायत दायर की थी।
सुनवाई के दौरान मजिस्ट्रेट ने सोनिया गांधी और सीताराम येचुरी के खिलाफ शिकायत खारिज कर दी लेकिन राहुल गांधी और सीताराम येचुरी के खिलाफ सम्मन जारी कर दिया। दोनों को 25 मार्च को अदालत में पेश होना है। गौरी की हत्या के बाद राहुल गांधी ने इसके लिए आरएसएस-भाजपा को दोषी ठहराते हुए कहा था कि जो इनके खिलाफ बोलता है उन्हें पीटा जाता है, उनपर हमला किया जाता है और मार दिया जाता है।
‘इंडिया' गठबंधन के घटक दलों ने राष्ट्रीय स्तर पर जाति आधारित जनगणना...
जदयू को छोड़ने वाले अजय आलोक को भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त...
CBI ने दो मणिपुरी किशोर छात्रों की हत्या के मामले में 4 लोगों को...
बिहार में जाति आधारित आंकड़े आने के बाद राहुल गांधी बोले- भारत के...
गांधीवाद पर पाखंड और गोडसे का महिमामंडन करने वालों को बेनकाब करेगी...
अजय माकन को पवन बंसल की जगह कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया
बंगाल की जनता के बकाए का भुगतान होने तक आंदोलन जारी रहेगा: TMC नेता...
SEBI ने सूचीबद्ध कंपनियों के लिए अफवाह का खंडन या पुष्टि करने की...
दिल्ली में ISIS का मोस्ट वांटेड आतंकवादी शाहनवाज गिरफ्तार
राहुल गांधी पहुंचे अमृतसर, स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था