नई दिल्ली / टीम डिजिटल। हम ऐसी एक परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं जो सुनने में अटपटी लगेगी परंतु यह अपने ही देश में सदियों से निभाई जा रही है। हम बात कर रहे हैं हिमाचल प्रदेश की मणिकर्ण घाटी स्थित पीणी गांव की जहां की परंपरा के अनुसार महिलाओं को 5 दिन बिना कपड़ों के रहना पड़ता है। जब तक महिलाएं इस परंपरा का निर्वहन कर रही होती हैं, तब तक वे किसी पुरुष के सामने नहीं आतीं। यह परंपरा सावन के महीने में निभाई जाती है।
मान्यता के अनुसार यदि इस गांव में आज भी कोई स्त्री इस परंपरा को नहीं निभाती तो उसके घर में कुछ अशुभ हो जाता है। इसी कारण इस परंपरा को निभाया जाता है। कुछ लोगों का मानना यह भी है कि कुछ वर्षों पहले यहां एक राक्षस सुंदर कपड़े पहनने वाली औरतों को उठा ले जाता था जिसका अंत इस गांव में देवताओं ने किया था। ऐसा माना जाता है कि लाहुआ देवता आज भी इस गांव में आते हैं और बुराइयों से लड़ते हैं।
सावन के इन 5 दिनों तक लोग गांव में हंसना भी बंद कर देते हैं और साथ ही साथ यहां इन दिनों में शराब-मांस का भी सेवन बंद हो जाता है। इस समय महिलाएं अपने को सांसारिक व्यस्तताओं से अलग कर लेती हैं। वैसे नई पीढ़ी इस परंपरा को थोड़ा अलग ढंग से निभा रही है। आज की महिलाएं इन 5 दिनों में बिना कपड़ों के रहने की बजाय पतले कपड़े पहनती हैं।
अदालत ने खारिज की मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका, AAP ने उठाए सवाल
मोदी डिग्री मामले में हाई कोर्ट के फैसले के बाद केजरीवाल पर हमलावर...
हाई कोर्ट के आदेश पर केजरीवाल का सवाल- क्या देश को PM की शैक्षणिक...
पीएम मोदी डिग्री मामला : गुजरात हाई कोर्ट ने CIC के आदेश को किया...
Bholaa vs Dasara: अजय की 'भोला' पर भारी पड़ी Nani की Dasara, जानिए...
देश भर में मनाई गई रामनवमी, मप्र में 11 लोगों की मौत, बंगाल व...
जर्मनी ने राहुल की लोकसभा से अयोग्यता पर ‘संज्ञान लिया', भाजपा और...
पूर्व लोकसेवकों ने खुले पत्र में न्यायपालिका पर कानून मंत्री रीजीजू...
क्रेडाई का रिजर्व बैंक से अनुरोध, रेपो दर में और वृद्धि न की जाए
अडाणी समूह ने तीन-चार साल में 23 अरब डॉलर का कर्ज चुकाने की...