Tuesday, Oct 03, 2023
-->
income tax department alert on pan cards to aadhaar link pan holders amid corona virus

कोरोना खौफ के बीच Income Tax अलर्ट, करोड़ों PAN Card हो जाएंगे यूजलेस, अगर...

  • Updated on 3/21/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) के बीच आयकर विभाग (Income Tax Department) ने करोड़ों पैन धारकों के लिए एक अहम चेतावनी जारी की है। इस चेतावनी के मुताबिक अगर लोगों ने अपने पैन कार्ड को आधार (Aadhaar) से लिंक नहीं किया तो उनके पैन कार्ड किसी काम के नहीं रह जाएंगे। आईटी डिपार्टमेंट के ताजा निर्देश के मुताबिक लोगों को 31 मार्च तक अपने पैन को हर हाल में आधार से लिंक कर लेना है, वर्ना पैन रद्द माना जाएगा। 

मुकेश अंबानी की दौलत को भी निगलता जा रहा है कोरोना वायरस!

इसके साथ ही आयकर विभाग ने के लिए फिलहाल तो इस काम के लिए तारीख बढ़ाने से इनकार कर दिया है। इससे पहले आयकर विभाग लोगों को कई मौके देते हुए पैन-आधार लिंक के लिए कई बार तारीख बढ़ाई है। 31 मार्च 2020 के बाद अगर लोगों ने अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया तो उनका कार्ड काम नहीं करेगा। 

कोरोना के कोहराम में गुम हो गई फिरोजाबाद की चूड़ियों की खनक

इसके लिए आयकर विभाग ने एक ट्वीट भी किया है। इसमें लिखा है, इस बार समय-सीमा को मिस नहीं करना। 31 मार्च 2020 तक पैन कार्ड को आधार से लिंक करना जरूरी है। इसे आप बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन और एनएसडीएल और यूटीआईटीएसएल के पैन सर्विस सेंटर पर जा सकते हैं।' आयकर विभाग ने अपने इस ट्वीट के साथ एक वीडियो और लिंक शेयर भी किया है।

CoronaVirus : अस्थायी कर्मचारियों को भी पूरा वेतन देगा Tata Group

कैसे करें पैन कार्ड को आधार से लिंक: - 


1 - सबसे पहले इस यूआरएल लिंक www.incometaxindiaefiling.gov.in पर जाएं।

2 - यहां पर 'Quick links' ऑप्शन में 'Link Aadhaar' पर क्लिक करें। स्क्रीन पर एक न्यू पेज खुलेगा। 

3 -  इस पेज पर हाइपरलिंक पर क्लिक करें, जो पैन-आधार लिंकिंग की स्थिति पता लगाएगा। इसके बाद एक हाइपरलिंक आएगा जो पैन और आधार की पूरी जानकारी मांगेगा। इसे भर दें। 

4 - डिटेल्स भरने के बाद एंटर दबाएं। इसके बाद 'View Link Aadhaar Status' पर क्लिक कर दें। यहां स्क्रीन पर पैन-आधार लिंक का स्टेटस आ जाएगा। 

कोरोना वायरस को लेकर बीमा कंपनियां एक्टिव, स्टारहेल्थ लाई स्पेशल बीमा

5 - इसके अलावा पैन और आधार को लिंक करने के लिए आयकर विभाग के ऑफिशियल ई-फाइलिंग पोर्टल पर जा सकते हैं और इस प्रक्रिया को अंजाम दे सकते हैं। 

6 - आयकर विभाग के ऑफिशियल ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाने पर पैन-आधार को लिंक ऑप्शन क्लिक करें। यहां पैन नंबर, आधार और नाम को फिल कर दें। इसके बाद विभाग जानकारी को पुष्ट कर देगा। इस तरह लिंकिंग प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.