Tuesday, Oct 03, 2023
-->
independence day ex-servicemen hoisted tricolor singhu border farmers got power rkdsnt

स्वतंत्रता दिवस : किसानों को ताकत देने को भूतपूर्व सैनिकों ने सिंघू बॉर्डर पर फहराया तिरंगा

  • Updated on 8/15/2021


नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। पूर्व सैनिकों ने रविवार को आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर सिंघू बॉर्डर की ओर मार्च किया, जहां प्रदर्शन कर रहे किसान ‘किसान मजदूर आजादी संग्राम दिवस’ मना रहे हैं। किसान नेता रमिंदर सिंह पटियाला ने बताया कि वरिष्ठ किसान नेता सतनाम सिंह (85) ने सिंघू बॉर्डर पर तिरंगा फहराया और इस अवसर पर कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘सतनाम सिंह ने सुबह 11 बजे तिरंगा फहराया, जिसके बाद पूर्व सैनिकों ने अपनी वर्दी में मार्च किया। जालंधर के डीएवी कॉलेज के छात्रों ने करीब डेढ़ घंटे तक ‘भांगड़ा’ किया।’’

 अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर गए, तालिबान काबुल में और आगे बढ़ा

जम्हूरी किसान सभा के महासचिव कुलवंत सिंह ने बताया कि ‘किसान मजदूर आजादी संग्राम दिवस’ देशभर में मनाया जा रहा है। पटियाला ने कहा, ‘‘पूर्व सैनिकों ने केएफसी रेस्त्रां से लेकर सिंघू बॉर्डर में मुख्य मंच तक मार्च किया। ‘किसान मजदूर आजादी संग्राम दिवस’ देशभर में मनाया जा रहा है, जहां लोग किसानों के समर्थन में झंडे फहरा रहे हैं।’’ 

सीतारमण सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक प्रमुखों के साथ करेंगी अहम बैठक

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने बताया कि देश के अलग-अलग हिस्सों में निकाली गयी ‘तिरंगा यात्रा’ में लाखों किसान शामिल हुए।  हरियाणा-राजस्थान सीमा पर किसानों ने ‘किसान कांवड़ पदयात्रा’ निकाली जिसमें उन्होंने ‘‘अपने हाथों में तिरंगे के साथ ही अपने खेतों की मिट्टी और अपने गांव का पानी’’ लिया। 

कांग्रेस का तंज- पीएम मोदी 7 साल से एक ही भाषण दे रहे, जमीन पर कुछ भी नहीं हुआ

तीस किसान संघों के संगठन ने एक बयान में कहा, ‘‘कांवड़ शाहजहांपुर सीमा पर बने शहीद स्मारक पर जमा किए गए। टीकरी बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर भी यात्राएं निकाली गयी। विभिन्न राज्यों में भी तिरंगा यात्रा निकाले जाने की खबरें आ रही हैं।’’  भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के धर्मेंद्र मलिक ने कहा, ‘‘हमने सुबह आठ बजे झंड़ा फहराया। हापुड़ से 500 मोटरसाइकिलों की ‘तिरंगा यात्रा’ स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए दोपहर करीब दो बजे गाजीपुर सीमा पर पहुंची।’’

पंजाब, हरियाणा में ‘तिरंगा यात्राएं’ निकालीं 
केन्द्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने रविवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा और पंजाब में कई जगहों पर ‘तिरंगा यात्राएं’ निकालीं।तीनों कानूनों को रद्द करने का अनुरोध करते हुए बड़ी संख्या में महिलाओं सहित किसानों ने इन यात्राओं में हिस्सा लिया। हरियाणा के जींद और सिरसा, पंजाब के बरनाला और बङ्क्षठडा सहित विभिन्न जगहों पर किसानों ने अपने ट्रैक्टरों और अन्य वाहनों पर तिरंगा लगाकर सड़कों पर मार्च निकाला। 

जींद के उचाना में महिलाओं के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया और उन्होंने स्थानीय मंडी में तिरंगा फहराया। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि केन्द्र द्वारा मांगें स्वीकार किए जाने तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के महासचिव सुखदेव सिंह कोकरीकलां ने कहा कि उन्होंने पंजाब में 40 स्थानों पर ‘किसान मजदूर मुक्ति संघर्ष दिवस’ मनाया।     उन्होंने कहा कि ‘काले कानूनों’ के खिलाफ संघर्ष के दौरान मरने वाले किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए सभी ने कुछ पल का मौन रखा। 
 


 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.