नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारत (India) और चीन (China) ने शनिवार को दसवें दौर की सैन्य वार्ता की, जिसमें चर्चा का मुख्य बिंदु पूर्वी लद्दाख (Ladakh) में हॉट स्प्रिंग्स, गोग्रा और देपसांग जैसे क्षेत्रों से भी सैन्य वापसी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का है। पैंगोंग झील के उत्तरी एवं दक्षिणी छोर से भारत और चीन के सैनिकों को अस्त्र शस्त्रों तथा अन्य सैन्य उपकरणों को हटाए जाने की प्रक्रिया पूरी होने के दो दिन बाद कोर कमांडर स्तर की दसवीं दौर की यह वार्ता हुई है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बैठक सुबह 10:00 बजे वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन की तरफ मोल्दो सीमा बिंदु क्षेत्र में हुई। उन्होंने बताया कि इस दौरान क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए हॉट स्प्रिंग्स, गोग्रा और देपसांग जैसे क्षेत्रों से भी तेज गति से सैन्य वापसी पर जोर देगा।
चीन: उइगर मुस्लिम महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म आम बात, शिक्षक ने किए चौंकाने वाले खुलासे
सैन्य गतिरोध को 9 महीने दोनों देशों के बीच सैन्य गतिरोध को 9 महीने हो गए हैं। समझौते के बाद दोनों पक्षों ने पैंगोौंग झील के उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्रों से अपने अपने सैनिकों को वापस बुला लिया है तथा अस्त्र शस्त्रों और अन्य सैन्य उपकरणों बंकरो, अन्य निर्माणों को भी हटा लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि दसवें दौर की वार्ता में चर्चा का मुख्य बिंदु अन्य इलाकों से भी सैन्य वापसी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का रहा।
चीन ने गलवान झड़प पर जारी किया प्रोपेगेंडा वीडियो, भारतीय सैनिकों पर लगाया हमले का आरोप
राजनाथ सिंह ने संसद में दिया था ये बयान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 11 फरवरी को संसद में एक बयान में कहा था कि भारत और चीन के बीच पैंगोंग झील क्षेत्र से सैनिकों को चरणबद्ध तरीके से हटाने का समझौता हो गया है। उन्होंने कहा था कि समझौते के अनुरूप चीन अपनी सेना की टुकड़ियों को हटाकर पेंगौंग झील के उत्तरी किनारे में फिंगर 8 क्षेत्र की पूर्वी दिशा की ओर ले जाएगा। भारत अपनी सैन्य टुकड़ियों को फिंगर तीन के पास अपने स्थाई शिविर धन सिंह थापा पोस्ट पर रखेगा। सिंह ने कहा था कि इसी तरह का कदम पैंगोंग झील के दक्षिण क्षेत्र में भी उठाया जाएगा।
ये भी पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
ममता बोलीं- नफरत फैलाने वालों को छू तक नहीं रही BJP, सच बोलने वालों...
गोवा विधानसभा के 1963 से 2000 तक के रिकॉर्ड नष्ट हो चुके हैं: CM...
PM Modi के बाद अब अटल बिहारी बाजपेयी पर बनेगी फिल्म, इस खास मौके पर...
Koffee with Karan 7: सेलेब्स ने सामने गिड़गिड़ाते दिखे Karan Johar,...
महाराष्ट्रः बागी नेता एकनाथ शिंदे का दावा- मेरे साथ 50 विधायक
Big B की गाड़ी देख इस सुपरस्टार ने विंडो पर किया Knock, वायरल हो रही...
G-7 Summit: PM मोदी ने बोरिस जॉनसन से लेकर बिडेन तक सबको दिए शानदार...
Phone Bhoot Poster: मजेदार अंदाज में दिखें कैटरीन, ईशान और सिद्धांत,...
Priyanka Chopra Sona Home: प्रियंका ने शुरू किया नया बिजनेस, अब आपके...
जर्मनी में G-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद PM मोदी UAE रवाना