नई दिल्ली/टीम डिजिटल। देश के महान एथलीट मिल्खा सिंह जोकि फ्लाइंग सिख के नाम से भी मशहूर थे। उनका शुक्रवार रात निधन हो गया। वह 33 दिन से कोरोना से पीड़ित थे। पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती मिल्खा सिंह रात 11:24 पर कोरोना से जंग हार गए। 17 मई को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
5 दिन पहले ही उन्होंने अपनी पत्नी को खोया था। उनकी पत्नी की मृत्यु भी कोरोना के कारण ही हुई थी। हालांकि कुछ दिन पहले ही मिल्खा सिंह की रिपोर्ट नेगेटिव भी आ गई थी, जिससे यह माना जा रहा था कि मिल्खा सिंह स्वस्थ हो गए हैं। इसी दौरान उनकी पत्नी निर्मल कौर भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई।
दंगा मामले में हाई कोर्ट के फैसले ने आतंकवाद विरोधी कानून को ‘‘उलट’’ दिया : दिल्ली पुलिस
13 जून को हुई थी पत्नी निर्मल कौर की मृत्यु 13 जून को स्थिति बिगड़ने पर उनकी पत्नी निर्मल कौर मौत हो गई। मिल्खा सिंह पीजीआई में भर्ती होने की वजह से पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। पत्नी के देहांत के बाद मिल्खा सिंह की तबीयत 13 जून को एक बार फिर बिगड़ गई थी। ऑक्सीजन लेवल गिरने के बाद उन्हें पीजीआई के कोविड अस्पताल में लाया गया। इसके बाद यही उनका इलाज चल रहा था।
CBI देशमुख के खिलाफ FIR के जरिए रश्मि शुक्ला मामले में दखल दे रही : महाराष्ट्र सरकार
पीएम मोदी समेत तमाम बड़ी हस्तियों ने जताया शोक मिल्खा सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम बड़ी खेल फिल्म हस्तियों तथा राजनेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
मिल्खा सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और लिखा 'मिल्खा सिंह के निधन से हमने एक ऐसे महान खिलाड़ी को खो दिया जिसने असंख्य भारतीयों के दिलों पर राज किया और अपनी खास जगह बनाई। उनका प्रेरक व्यक्तित्व लाखों लोगों को प्रेरणा देता है। उनके निधन से शोक और पीड़ा की अनुभूति हो रही है'
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
वित्तमंत्री सीतारमण आज पेश करेंगी आम बजट 2023-24, जनता को राहत की...
आर्थिक समीक्षा भारत के विकास पथ का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करती है...
राष्ट्रपति अभिभाषण 2024 के आम चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र:...
पूर्व PM मनमोहन सिंह ब्रिटेन में ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट ऑनर' से...
फिल्म 'पठान' की कामयाबी को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
अडाणी विवाद मामले में मुख्य आर्थिक सलाहकार का टिप्पणी से इनकार
अदाणी समूह के खिलाफ निष्पक्ष जांच को लेकर AAP सांसद संजय सिंह ने PM...
भारतीय कुश्ती महासंघ प्रकरण : बबीता फोगाट समिति में शामिल
केंद्र ने कोर्ट से कहा - ‘पीएम केयर्स फंड' एक सरकारी कोष नहीं है
उद्योग जगत को बजट में लीक से हटकर कदमों के ऐलान की उम्मीद