Monday, Oct 02, 2023
-->
india-has-once-again-created-the-guinness-world-record-in-yoga

कोचिंग हब कोटा में भी चला योग का जादू, बना विश्व रिकॉर्ड

  • Updated on 6/21/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राजस्थान के कोटा में सबसे बड़े योग सत्र का आयेाजन कर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। इस मौके पर एक लाख से अधिक लोगों ने एक साथ योग अभ्यास किया।  इस कार्यक्रम में योग गुरू रामदेव के योग सत्र में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, मंत्री, अधिकारी और स्थानीय लोग शामिल हुए। इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ के अध्यक्ष आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद थे। आरएसी मैदान में हुए इस कार्यक्रम का रिकर्ड़ दर्ज करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के दो अधिकारी यहां पर मौजूद थे। योग सत्र खत्म होने के बाद अधिकारियों ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का प्रमाण पत्र दिया।  

क्या रोहित शर्मा के लिए Yo Yo टेस्ट में रियायत बर्ती गई?

सबसे बड़े योग सत्र का आयोजन 21 जून 2018 को राजस्थान के कोटा में राजस्थान सरकार , पतंजलि योगपीठ और जिला प्रशासन कोटा ने किया। इस कार्यक्रम में 1.05 लाख से अधिक लोगों ने एक साथ योग किया। यह रिकॉर्ड 1.05 लाख लोगों के एक साथ योग करने पर बना। लेकिन प्रतिभागियों की गणना उसके बाद भी जारी थी। जिसके मुताबिक सामूहिक योग शिविर में करीब दो लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है।  

इससे पहले वर्ष 2017 में मैसूरू में 55,524 लोगों ने योग कर रिकॉर्ड बनाया था। गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों ने यह प्रमाण-पत्र मुख्यमंत्री राजे और रामदेव को सौंपा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालयों में योग केंद्र स्थापित करने की घोषणा की।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.