Thursday, Jun 01, 2023
-->
india paying price for bjp mistakes for many years: congress jairam ramesh

भाजपा की गलतियों की कीमत कई वर्षों से चुका रहा है भारत: कांग्रेस

  • Updated on 6/8/2022


नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी से जुड़े विवाद की पृष्ठभूमि में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत सत्तारूढ़ पार्टी की गलतियों की कीमत कई वर्षों से चुका रहा है, जो अस्वीकार्य है। 

AAP ने नई रणनीति के तहत विधानसभा चुनाव से पहले गुजरात इकाई को किया भंग


     उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत भाजपा की गलतियों की कीमत कई वर्षों से चुका रहा है। यह अस्वीकार्य है। जरा क्रोनोलॉजी (घटनाक्रम) समझिए। भाजपा के प्रवक्ता और मंत्री अल्पसंख्यकों एवं विरोधियों को लेकर 2015 से जहर उगल रहे हैं। कोई कार्रवाई नहीं की गई, बल्कि उन्हें बचाया गया और बढ़ावा दिया गया।’’

केजरीवाल को आरोप मुक्त किए जाने के खिलाफ दाखिल याचिका खारिज, अंशु प्रकाश को झटका

  •  

सुप्रीम कोर्ट ने नीट-पीजी 21 में करीब 1450 सीटें खाली रहने पर MCC को लगाई फटकार 

     पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दावा किया, ‘‘भाजपा के दो प्रवक्ताओं ने सारी सीमाएं लांघ दीं। कुछ मित्र देशों समेत कई देश नाराज हैं जिससे अप्रत्याशित कूटनीतिक झटका लगा है। भाजपा सरकार ने इन प्रवक्ताओं को ‘अराजक तत्व’ कह दिया, लेकिन अब भी उसके पास कई ऐसे तत्व हैं जो घिनौनी हरकत करते हैं।’’

सलमान को धमकी भरा पत्र: लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ के लिए दिल्ली पहुंची मुंबई पुलिस

     उन्होंने कहा, ‘‘विदेश में भारतीय दूतावास भाजपा की माफी वाला बयान जारी करते हैं। सरकार चुप रहती है। निश्चित तौर पर इस तरह के कृत्यों को प्रोत्साहित करने वाले ‘विषगुरू’ भी चुप्पी साधे हुए हैं।’’

केजरीवाल ने कश्मीरी पंडितों से कहा- सम्पूर्ण देश आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है

     भाजपा ने गत रविवार को अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा को निलंबित कर दिया था और अपनी दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल को निष्कासित कर दिया था। पैगंबर मोहम्मद पर दोनों नेताओं की कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कुछ मुस्लिम देशों ने कड़ी आपत्ति जताई है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.