Saturday, Sep 30, 2023
-->
indian navy demonstrated its preparations, video released pragnt

भारतीय नौसेना ने अपनी तैयारियों का किया प्रदर्शन, देखें Video

  • Updated on 10/23/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारत (India) के रणनीतिक समुद्री क्षेत्र में नौसेना ने युद्ध के लिए अपनी तैयारियों का प्रदर्शन करते हुए एक पोत-रोधी मिसाइल से एक जहाज को नष्ट कर दिया। अरब सागर में किए गए इस अभ्यास में मिसाइल का निशाना 'बेहद सटीक' था। भारतीय नौसेना ने इसका एक वीडियो शुक्रवार को जारी किया।

मां दुर्गा ने किया असुर 'शी जिनपिंग' का वध, थरूर ने कहा- लगता है बंगालियों का चीन प्रेम खत्म!

मिसाइल से जहाज को किया नष्ट
विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य और कई युद्धपोतों, लड़ाकू हेलीकॉप्टरों, विमानों और नौसेना के अन्य उपकरणों को शामिल करने वाले एक व्यापक नौसेना अभ्यास के दौरान इस मिसाइल को 'फ्रंटलाइन कोरवेट आईएनएस प्रबल' से दागा गया। भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने ट्वीट किया कि मिसाइल ने अपने लक्ष्य पर (एक पुराने जहाज पर) अपनी अधिकतम रेंज के साथ सटीकता से वार किया।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की धमकी, हितों से छेड़छाड़ हुई तो चुप नहीं बैठेंगे

नौसेना प्रमुख ने कहा ये
उन्होंने कहा, 'भारतीय नौसेना के 'फ्रंटलाइन कोरवेट आईएनएस प्रबल' द्वारा दागी गई पोत विरोधी मिसाइल ने अपने लक्ष्य पर अधिकतम रेंज के साथ सटीकता से वार किया।' भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने गुरुवार को नौसेना के 'कैरियर बैटल ग्रुप' के चुनिंदा अधिकारियों को आईएनएस विक्रमादित्य से किये गए एक प्रसारण के माध्यम से संबोधित किया था और बल की युद्धक तैयारियों की समीक्षा की थी। अधिकारियों ने कहा कि एडमिरल सिंह ने अपने संबोधन में पिछले कुछ महीनों के दौरान नौसेना द्वारा युद्धक तैयारियों को चरम पर रखने के लिए बल की सराहना की थी।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.