Monday, Jun 05, 2023
-->
interpol issued global arrest warrant against ami modi wife fugitive nirav modi rkdsnt

PNB धोखाधड़ी मामला: नीरव मोदी की पत्नी के खिलाफ इंटरपोल का गिरफ्तारी वारंट

  • Updated on 8/25/2020

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। इंटरपोल (Interpol) ने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी नीरव मोदी (Nirav Modi) की पत्नी एमी मोदी (Ami Modi) के खिलाफ धन शोधन के आरोपों में एक वैश्विक गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुरोध पर वैश्विक पुलिस निकाय इंटरपोल ने ‘रेड नोटिस’ जारी किया है। 

प्रशांत भूषण मामला - माफी मांगने में क्या गलत है, क्या यह बहुत बुरा शब्द है : सुप्रीम कोर्ट

एक बार भगोड़े के खिलाफ जारी किए गए इस तरह के नोटिस के बाद, इंटरपोल (Interpol)अपने 192 सदस्यीय देशों को उस व्यक्ति को गिरफ्तार करने या हिरासत में लेने के लिए कहता है, जब उसे उनके देशों में देखा जाता है। इसके बाद प्रत्यर्पण या निर्वासन की कार्यवाही शुरू हो सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि 2018 में बैंक धोखाधड़ी का कथित मामला प्रकाश में आने के तुरंत बाद एमी मोदी देश छोड़ चुकी हैं। 

कॉलेजियम ने की हाई कोर्ट के 28 अतिरिक्त जजों को स्थाई न्यायाधीश बनाने की सिफारिश

ईडी ने एमी मोदी पर अपने पति नीरव मोदी के अलावा उसके रिश्तेदार मेहुल चोकसी और अन्य पर धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत आरेाप लगाया है। लंदन में मार्च, 2019 में गिरफ्तार किये जाने के बाद नीरव मोदी (49) इस समय ब्रिटेन की जेल में है। इस वर्ष की शुरूआत में मुंबई की एक अदालत ने उसे भगोड़ा आॢथक अपराधी घोषित किया था और उसकी संपत्तियों को जब्त किये जाने के भी आदेश दिये थे।

अडाणी ग्रुप खरीद सकता है मुंबई एयरपोर्ट की 50 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी

त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट का पट्टा अडानी कंपनी को सौंपने के खिलाफ केरल में प्रस्ताव पारित

ईडी (ED) नीरव मोदी से संबंधित लगभग 329 करोड़ रुपये की संपत्तियों को पहले ही जब्त कर चुकी है। गौरतलब है कि मुंबई में पीएनबी (PNB) की एक शाखा में दो अरब डॉलर से अधिक की कथित धोखाधड़ी के सिलसिले में धनशोधन के आरोपों में ईडी नीरव मोदी, चोकसी और अन्य की जांच कर रहा है।

जितेंद्र सिंह बोले- भ्रमित करने वाले RTI आवेदनों से बचें तो बोझ कम होगा

 

 

 

 

कोरोना से जुड़ी बड़ी खबरों को यहां पढ़ें...

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.