Thursday, Mar 30, 2023
-->
ipl-2018-video-ishan-kishan-looks-like-ms-dhoni-helicopter-shot

Video- ईशान किशन में कुछ इस तरह दिखी धोनी की झलक, बनाया ये रिकॉर्ड

  • Updated on 5/10/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। इंडियन प्रीमियर  लीग-11 में बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीछ खेला गया। इस मैच में मुंबई ने जीत दर्ज की। करो या मरो के इस मुकाबले में जीत के साथ मुंबई के प्लेऑफ में शामिल होने की उम्मीद बरकरार है। इस मैच में एक ऐसा वाक्या हुआ जिसने महेंद्र सिंह धोनी की पूरानी यादें ताजा कर दी। 

दरअसल पहली पारी में मुंबई के बल्लेबाजी के दौरन ईशान ने 14वें ओवर में कोलकाता के चाइनामैन गेंदबाद कुलदीप यादव की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। लेकिन उनके अर्धशतक से ज्यादा आकर्षित उनकी इस गेंद पर खेला गया शॉट था जिसने धोनी के विंटेज शॉट हैलीकॉप्टर की एक बार फिर यादें ताजा की।

आप भी देखिए ईशान के शॉट का ये वीडियो-

ईशान किशन की यादगार पारी-
इस शॉट का वीडियो आईपीएल की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। जब ईशान बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए तो टीम का स्कोर 9 ओवरों में 62-2 था। ईशान ने आते ही दूसरी गेंद से अपने इरादे साफ कर दिए और देखते ही देखते उन्होंने 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उनकी इस पारी से मुंबई की टीम को अच्छी लय मिली। ईशान की 21 गेंदों में 62 रनों की पारी बदौलत मुंबई टीम कोलकाता को 211 रनों का लक्ष्य देने में सफल हो पाई।

इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 295.24 का रहा। इसी के साथ आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले वाले बल्लेबोजों की लिस्ट में वो केएस राहुल के बाद और सुनिल नरेन के साथ दूसरे नंबर पर आ गए।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.