नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 के 20वें मुकाबले मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल को 57 रन से हराकर धमाकेदार जीत हासिल की है। मुंबई इंडियंस के लक्ष्य 194 रन का पीछा करते हुए राजस्थान की पूरी टीम 18 ओवर में ही 136 रन बनाकर ढेर हो गई। मुंबई इंडियंस की यह हैट्रिक जीत थी, वहीं राजस्थान की हैट्रिक पराजय है।
इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता और राजस्थान रॉयल्स पहले गेंदबाजी करने के लिए न्योता दिया। बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की शुरुआत खास नहीं रही। राजस्थान की ओर से श्रेयस गोपाल ने घातक बॉलिंग करते हुए लगातार दो गेंदों में मुंबई के 2 विकेट झटके। गोपाल ने अपने तीसरे ओवर में की पहली गेंद पर पहले कप्तान रोहित शर्मा को तेवतिया के हाथों कैच आउट कराया। फिर अगली ही गेंद पर ईशान किशन को सैमसन के हाथों कैच आउट कराया।
मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर गिरा। क्रुणाल पांड्या 17 गेंदों में एक छक्के की सहायता से 12 रन बनाकर जोफ्रा ऑर्चर के शिकार हो गए। ऑर्चर ने पांड्या को श्रेयस के हाथों कैच आउट कराया। मुंबई इंडियंस को 5वें ओवर की 5वीं बॉल गेंद पर पहला झटका लगा। डी कॉक 23 रन बनाकर कार्तिक त्यागी के शिकार हुए। कार्तिक का यह डेब्यू आईपीएल मैच है। अपने पहले ही मैच में त्यागी को सफलता हाथ लगी है।
टीम - मुंबई इंडियंस:- रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिनसन, कीरोन पोलार्ड, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
राजस्थान रॉयल्स:- जोस बटलर (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, स्टीव स्मिथ (कप्तान), संजू सैमसन, महिपाल लोमरोर, राहुल तेवतिया, टॉम कुरेन, जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत, कार्तिक त्यागी।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
उत्तर-दक्षिण के फेर में पार्टी के भीतर ही अलग-थलग पड़े राहुल गांधी
सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव के मेडिकल कॉलेज पर लगाया 5 करोड़ रुपये का...
कम दूरी की ट्रेनों के किराए में वृद्धि को लेकर भारतीय रेलवे ने दी सफाई
भाजपा शासित नगर निकाय अव्यवस्था के शिकार, AAP एकमात्र विकल्प :...
संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति कोविंद से गिरफ्तार किसानों की...
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 8वीं तक के छात्रों को नहीं देनी होगी...
वित्त मंत्रालय ने प्राइवेट बैंकों को दी सरकार से जुड़े कामकाज में...
डॉ. हर्षवर्धन ने चांदनी चौक में हनुमान मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए...
हिमाचल प्रदेश में बढ़ा Corona केस, 17 नए मामले आए सामने,बढ़ी चिंता
आखिर फिनलैंड को क्यों कहा जाता हैं झीलों का देश,जानें विस्तार से