नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दुनियाभर में महामारी के रूप में फैल चुके खतरनाक कोरोना वायरस के कारण विश्व में कई टूर्नामैंटों को रद्द या स्थगित किया जा चुका है और भारत में 29 मार्च से होने वाली लोकप्रिय इंडियन प्रीमियर लीग (आई.पी.एल.) पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। आई.पी.एल. की संचालन परिषद की शनिवार को मुम्बई में महत्वपूर्ण बैठक होगी जिसमें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बी.सी.सी.आई.) आई.पी.एल. के मामले पर अंतिम फैसला लेगा।
भारत और द. अफ्रीका के बीच धर्मशाला में होने वाला पहला वनडे वर्षा से रद्द
शनिवार को मुम्बई में महत्वपूर्ण बैठक में आई.पी.एल. को 29 मार्च से शुरू होना है और इसका पहला मुकाबला गत चैम्पियन मुम्बई इंडियन्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। दुनियाभर और भारत में कोरोना के कारण कई टूर्नामैंटों के लिए स्थितियां जटिल हो चुकी हैं और उन टूर्नामैंटों को कराना बहुत मुश्किल हो गया है जिनमें भारी संख्या में दर्शक जुटते हैं। भारत में कोरोना के 60 से ज्यादा मामले हो चुके हैं और दुनियाभर में इससे मरने वालों की संख्या 4623 हो चुकी है जबकि 12,58,41 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं।
महाराष्ट्र में आई.पी.एल. के टिकटों पर बैन महाराष्ट्र सरकार ने आई.पी.एल. के टिकटों पर बैन लगा दिया है। महाराष्ट्र के हैल्थ मिनिस्टर राजेश टोपे ने बयान जारी कर कहा, कोरोना को देखते हुए सरकार के पास 2 विकल्प हैं। इनमें ये या तो आई.पी.एल. मैचों को बैन किया जाए या फिर उन्हें टी.वी. दर्शकों तक सीमित रखा जाए। बी.सी.सी.आई. भी आई.पी.एल. को दर्शकों के बिना कराने की संभावना पर विचार कर रहा है लेकिन आई.पी.एल. टीमें टूर्नामैंट के लिए विदेशी सितारों को चाहती हैं जबकि सरकार के ताजा परामर्श के बाद यह स्थिति मुश्किल लगती है।
नीता अंबानी खेल जगत की टॉप-10 प्रभावशाली महिलाओं में शामिल
सरकार ने सभी मौजूदा वीजा पर 15 अप्रैल तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें केवल राजनयिक और रोजगार को छूट दी गई है। इस स्थिति में विदेशी खिलाडिय़ों का 15 अप्रैल तक आई.पी.एल. में हिस्सा लेना मुश्किल है। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने बी.सी.सी.आई. सहित सभी राष्ट्रीय खेल महासंघों को कहा है कि वह स्वास्थ्य मंत्रालय के परामर्श का पालन करें और कोरोना के खतरे को देखते हुए ऐसे टूर्नामैंटों का आयोजन करने से बचें जहां भारी संख्या में लोग एकत्र होते हैं। यह दिलचस्प है कि दुनियाभर में एक के बाद एक टूर्नामैंट रद्द या स्थगित किए जा रहे हैं।
आई.पी.एल. पर तुरंत सुनवाई करने से SC का इंकार इस बीच उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) ने आई.पी.एल. को कोरोना के कारण स्थगित करने वाली याचिका पर गुरुवार को तुरंत सुनवाई करने से इंकार कर दिया। याचिकाकर्ता को कहा गया है कि वह होली के अवकाश के बाद 16 मार्च को नियमित खंडपीठ के सामने मामले को तुरंत सूचीबद्ध करने के लिए आग्रह करे।
खाली स्टेडियमों में होंगी खेल प्रतियोगिताएं कोरोना वायरस का कहर भारतीय खेलों पर साफ नजर आने लगा है और इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए सरकारी दिशा-निर्देशों के बाद अधिकतर खेल प्रतियोगिताओं से दर्शकों को दूर रखने का फैसला किया गया है। खेल मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार, ‘‘सुनिश्चित कीजिए कि किसी भी खेल प्रतियोगिता के दौरान लोग नहीं जुटें। अगर खेल प्रतियोगिता के आयोजन को टाला नहीं जा सकता तो दर्शकों सहित लोगों को एकत्रित किए बिना ऐसा किया जा सकता है।’’
मौजूद दर्शक कोविड-19 से संक्रमित मेलबोर्न क्रिकेट ग्राऊंड (एम.सी.जी.) ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां 8 मार्च को आई.सी.सी. महिला टी-20 विश्व कप फाइनल देखने पहुंचा एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। एम.सी.जी. ने हालांकि जोर देते हुए कहा कि इस व्यक्ति के अन्य लोगों को संक्रमित करने का खतरा बेहद कम है। यह व्यक्ति एम.सी.जी. के सैक्शन ए42 में नार्दर्न स्टैंड के लैवल 2 पर बैठा था।’’
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
‘इंडिया' गठबंधन के घटक दलों ने राष्ट्रीय स्तर पर जाति आधारित जनगणना...
जदयू को छोड़ने वाले अजय आलोक को भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त...
CBI ने दो मणिपुरी किशोर छात्रों की हत्या के मामले में 4 लोगों को...
बिहार में जाति आधारित आंकड़े आने के बाद राहुल गांधी बोले- भारत के...
गांधीवाद पर पाखंड और गोडसे का महिमामंडन करने वालों को बेनकाब करेगी...
अजय माकन को पवन बंसल की जगह कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया
बंगाल की जनता के बकाए का भुगतान होने तक आंदोलन जारी रहेगा: TMC नेता...
SEBI ने सूचीबद्ध कंपनियों के लिए अफवाह का खंडन या पुष्टि करने की...
दिल्ली में ISIS का मोस्ट वांटेड आतंकवादी शाहनवाज गिरफ्तार
राहुल गांधी पहुंचे अमृतसर, स्वर्ण मंदिर में टेका मत्था