Saturday, Sep 23, 2023
-->
ips-officer-dwivedi-appointed-dig-of-cbi-by-modi-govt-pmo

IPS अधिकारी द्विवेदी को CBI का DIG नियुक्त किया गया 

  • Updated on 9/19/2023

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी कुलदीप द्विवेदी को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) नियुक्त किया गया। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई। वह वर्तमान में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के उप महानिदेशक के पद पर तैनात हैं।

आदेश के मुताबिक, कार्मिक मंत्रालय ने 17 जनवरी 2026 तक आईटीबीपी के डीआईजी पद पर तैनात द्विवेदी को मौजूदा पद से हटाकर सीबीआई के उप महानिरीक्षक पद पर स्थानांतरित करने की मंजूरी दे दी है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.