Monday, May 29, 2023
-->
irrfan khan admitted in kokilaben hospital mumbai prsgnt

इरफान खान की तबियत हुई अचानक खराब, कोकिलाबेन के ICU में चल रहा है इलाज

  • Updated on 4/28/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान की तबियत अचानक खराब हो गई है। उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस वक्त वो आईसीयू में हैं।

हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उन्हें क्या अचानक क्या हुआ। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। वहीँ, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इरफ़ान को पिछले हफ्ते ही हॉस्पिटल में एडमिट होना था लेकिन कोरोना के चलते यह संभव नहीं हो पा रहा था।

नहीं रहीं इरफान खान की मां साईदा बेगम, अंतिम विदाई में नहीं हो पाए शामिल

गौरतलब है कि साल 2018 में इरफान खान को अपने ब्रेन में न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर होने का पता चला था। इस बारे में उन्होंने खुद जानकारी दी थी।

जिसके बाद वो इलाक के लिए लंदन भी गए थे और साल भर बाद भारत लौट कर उन्होंने फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग भी की।

मां की इच्छा पूरी नहीं कर पाए इरफान खान, Video Conferencing के जरिए दी अंतिम विदाई

बता दें, पिछले दिनों उनकी मां सईदा बेगम का निधन हो गया। इस वजह से इरफान काफी अपसेट थे। उस समय उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर मां के अंतिम दर्शन किए थे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.