Wednesday, Mar 29, 2023
-->
jagadguru paramhansacharya stopped to enter taj mahal agra kmbsnt

'परमहंसाचार्य को ताजमहल से धक्के मार किया बाहर' जगद्गुरु बोले भगवा से आपत्ति क्यों?

  • Updated on 4/27/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। ताजमल में जगद्गुरु परमहंसाचार्या को प्रवेश नहीं देने का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में जगद्गुरू और उनके शिष्यों को प्रवेश नहीं दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार उनके भगवा कपड़ों और हाथ में ब्रह्म दंड के कारण उन्हें प्रवेश लेने से रोका गया।

जबकि परमहंसाचार्य के शिष्य के पास ताजमहल में प्रवेश के लिए टिकट भी था। जगद्गुरु ने CISF के जवानों को बताया था कि उनके पास टिकट है। वहीं जगद्गुरु का कहना है कि उन्हें ताजमहल से धक्के मारकर बाहर किया गया है। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

उनका कहना है कि आखिर भगवा से आपत्ति क्यों हैं? उन्होंने कहा है कि ये बेहद दुखद है, सनातन संस्कृति का अपमान है और सरकार को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। आम लोगों को भी इस बात से दुख पहुंचा है। 

वहीं ये भी कहा जा रहा है कि संतो के अपमान पर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनसे क्षमा मांगी है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.