नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद की पार्टी ‘डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी' (डीएपी) से दो नेताओं के इस्तीफे का हवाला देते हुए मंगलवार को कटाक्ष किया कि यह ‘डिसअपियरिंग आजाद पार्टी' है।
DERC अध्यक्ष की नियुक्ति को ‘तत्काल' मंजूरी दें उपराज्यपाल - सिसोदिया
Disappearing Azad Party https://t.co/aau1DqqvbE — Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) January 10, 2023
Disappearing Azad Party https://t.co/aau1DqqvbE
उन्होंने उस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए यह टिप्पणी की जिसमें डीएपी के दो पदाधिकारियों चौधरी निजामुद्दीन खटाना और चौधरी गुलजार अहमद के इस्तीफे की जानकारी दी गई थी। रमेश ने तंज कसते हुए कहा, ‘‘डिसअपियरिंग आजाद पार्टी।'' हाल ही में डीएपी के 17 पूर्व नेता कांग्रेस में वापस आ गए थे जिनमें जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप मुख्यमंत्री ताराचंद शामिल हैं।
भाजपा की ‘धोखा दो' वाली नीति कश्मीरी पंडितों की पीड़ा के लिए जिम्मेदार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘इस्तेमाल करो, त्यागो और धोखा दो' वाली नीति कश्मीरी पंडितों की पीड़ा के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कश्मीरी पंडित कर्मचारी 245 से अधिक दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं, जीवन के अधिकार और नये स्थान पर बसाने की मांग कर रहे हैं। उनका महीनों का वेतन बकाया है, उनकी सुरक्षा के साथ समझौता हो रहा है।'' खरगे ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा की ‘इस्तेमाल करो, त्यागो और धोखा दो' वाली नीति कश्मीरी पंडितों की पीड़ा के लिए जिम्मेदार है।''
OROP मसला : सुप्रीम कोर्ट ने बकाया भुगतान के लिए केंद्र को दी मोहलत
पिछले साल आतंकवादियों द्वारा राहुल भट्ट की हत्या के बाद काम पर नहीं जाने वाले अधिकतर कश्मीरी पंडित कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। जम्मू कश्मीर प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हाल ही में यह जानकारी दी थी। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों के एक समूह ने घाटी छोड़ दी और जम्मू में प्रदर्शन किया।
कंझावला कांड : आरोपी जानते थे कार के नीचे फंसी है युवती
उन्होंने मांग की कि जब तक यहां सुरक्षा स्थिति में सुधार नहीं हो जाता, तब तक उन्हें कश्मीर से बाहर स्थानांतरित कर दिया जाए। हालांकि प्रशासन कश्मीरी पंडितों (केपी) की अधिकांश मांगों पर गौर करने के लिए सहमत हो गया, लेकिन उसने उन्हें कश्मीर से बाहर स्थानांतरित करने से इनकार कर दिया। प्रशासन ने विरोध करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अपना रुख और सख्त कर लिया तथा काम पर नहीं लौटने वालों का वेतन रोक दिया।
हरियाणा की भाजपा सरकार नफरत का बाजार बनाने में लगी है: राहुल गांधी
रॉयल एनफील्ड हंटर 350 की फिर बढ़ी कीमत, अब इतने रुपये में होगी बिक्री
Priyanka Chopra के पेमेंट वाले मुद्दे पर Kangana ने किया रिएक्ट, किया...
साक्षी की हत्या से पहले साहिल ने इंस्टाग्राम पर लिखा- दुनिया चैन से...
अमेरिका में बोले रहुल गांधी- BJP लोगों को ‘धमका' रही, एजेंसियों का...
साक्षी हत्याकांडः साहिल ने 15 दिन पहले हरिद्वार से खरीदा था चाकू
Nakul Mehta से लेकर Aly Goni तक पहलवानों संग हुई बदसलूकी पर भड़के...
2024 में फिर बन सकती है मोदी सरकार: डा. विजय दर्डा
शिवाजी के राज्याभिषेक की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में PM मोदी का...
हरकी पैडी पहुंचे पहलवान, गंगा में मेडल विसर्जित करने से टिकैट ने रोका
पहलवानों का मुद्दा युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग में भी गूंजा, भारतीय...