Tuesday, May 30, 2023
-->
janta-curfew-to-be-observed-in-goa-from-8-pm-to-6-am-till-10th-august-prsgnt

गोवा में आज से 10 अगस्त तक रहेगा जनता कर्फ्यू, हफ्ते के 3 दिन होगा संपूर्ण लॉकडाउन

  • Updated on 7/15/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। गोवा में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत  ने लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही राज्य में जनता कर्फ्यू भी लगाया जायेगा जो रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक रोजाना लगाया जाएगा। ये जनता कर्फ्यू आज यानी बुधवार से ही लागू होगा।

जबकि हफ्ते में तीन दिन संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। सीएम प्रमोद सावंत ने कहा है कि राज्य में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं, इसी के मद्देनजर लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया गया है। ये लॉकडाउन 10 अगस्त तक जारी रहेगा।

मिलिए- दिल्ली की पहली महिला प्लाज्मा डोनर से, CM केजरीवाल ने खुद किया फोन

इस ही लॉकडाउन के दौरान सिर्फ मेडिकल सेवाएं जारी रहेंगी। वहीँ, हफ्ते में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा। बताते चले कि गोवा में कोरोना वायरस संक्रमण के 2753 मामले दर्ज किए गये हैं जबकि 18 लोगों की जान कोरोना वायरस के कारण जा चुकी है।

इतना ही नहीं बढ़ते संक्रमण को देखते हुए गोवा सरकार ने राज्य के सभी अस्पतालों को 20% बिस्तर कोरोना के  मरीजों के लिए रिज़र्व रखने के आदेश दिए हैं।

दिल्ली और आसपास के इलाकों के कोरोना मरीजों की मदद के लिए ITBP ने जारी किए हेल्‍पलाइन नंबर

इस बारे में  राज्य स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ। जोस डीसा ने कहा, ‘‘गोवा में आईसीयू सुविधाओं वाले सभी निजी अस्पतालों के लिए कोरोना मरीजों के लिए 20% बिस्तर आरक्षित रखना अनिवार्य होगा।’’

आदेश के साथ उन्होंने ये भी बताया कि अगर कोई इन आदेशों का पालन नहीं करता है, तो उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

यहां पढ़ें अन्य महत्वपूर्ण खबरें-

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.