Wednesday, May 31, 2023
-->
javed akhtar came in support of priyanka chopra on kashmir issue

कश्मीर मुद्दे पर प्रियंका चोपड़ा के समर्थन में उतरे जावेद अख्तर

  • Updated on 8/22/2019

नई दिल्ली/टीम डीजिटल। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के बाद गीतकार जावेद अख्तर भी प्रियंका चोपड़ा के सपोर्ट में उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिक के तौर पर प्रियंका चोपड़ा की ओर से जम्मू-कश्मीर पर केंद्र के फैसले का सपोर्ट करना स्वाभाविक है।


जावेद अख्तर ने कोलकाता में इवेंट के दौरान कहा, ''मैं प्रियंका चोपड़ा को निजी तौर पर जानता हूं। वह सभ्य और शिक्षित हैं और वह एक भारतीय हैं। अख्तर ने कहा, ''अगर एक आम भारतीय नागरिक और पाकिस्तानी प्रतिष्ठान के नजरिए में मतभेद होता है, तो उनका नजरिया निश्चित रूप से एक भारतीय की तरह होगा। उन्होंने कहा कि प्रियंका की टिप्पणियों ने पाकिस्तानी प्रतिष्ठान को नाराज किया है तो वे जो चाहें, कर सकते हैं।

Image result for कंगना ने किया प्रियंका का सपोर्ट

शिल्पा शेट्टी के होते राज कुंद्रा अपने बढ़ते वजन से परेशान, ली जिम में शरण 

कंगना ने किया प्रियंका का सपोर्ट
इससे पहले कंगना रनौत ने प्रियंका चोपड़ा का सपोर्ट किया था। उन्होंने कहा, ''यह बिल्कुल आसान नहीं होता है। जब आप अपनी ड्यूटी और इमोशन्स के बीच फंस कर रह जाते हैं। यूनिसेफ के गुडविल एम्बैसेडर के तौर पर भले ही आप अपने आपको एक देश तक सीमित न रख सको, लेकिन हम कितनी बार अपनी दिनचर्या में दिमाग की बजाय दिल से काम लेते है। 

Image result for पाकिस्तान ने यूनिसेफ को लिखी थी चिट्ठी
पाकिस्तान ने यूनिसेफ को लिखी थी चिट्ठी
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की कैबिनेट में मानवाधिकार मंत्री डॉक्टर शिरीन एम मजारी ने यूनिसेफ (हृढ्ढष्टश्वस्न) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को एक खत लिखा। इसमें प्रियंका चोपड़ा को यूएन की गुडविल एम्बेसडर फॉर पीस के पद से हटाने की मांग है।

हिना खान की चमकी किस्मत, विक्रम भट्ट के साथ शुरू की फिल्म की शूटिंग

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.