Thursday, Sep 28, 2023
-->
jdu counterattack on union minister said giriraj is not even equal to the cm nitish

केंद्रीय मंत्री के बयान पर JDU का पलटवार, कहा- नीतीश की पैरों की धूल के बराबर भी नहीं हैं गिरिराज

  • Updated on 10/6/2019

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। बिहार (BIHAR) की राजधानी पटना में बाढ़, बारिश और जल जमाव से हालात काफी खराब हो चुके हैं। राज्य में जहां अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है वहीं अब पूरे प्रदेश में डेंगू के 775 मामले सामने आए है। लेकिन इस बीच राजनीतिक गलियारें में भी जल जमाव को लेकर लगातार बयानबाजी जारी है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) द्वारा पटना में जलभराव से निपटने में ‘अक्षमता’ को लेकर नीतीश कुमार (NITISH KUMAR) सरकार पर हमले के बाद अब बिहार में भाजपा और जद(यू) आमने-सामने हो गई है।

बिहारः केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश पर बाढ़ के बहाने साधा निशाना

गिरिराज सिंह के बयान पर जद(यू) का पलटवार

दरअसल गिरिराज सिंह ने कहा था,‘‘ जब ताली सरदार को, तो गाली भी सरदार को। पिछले हफ्ते भारी बारिश के बाद राजधानी पटना के कई इलाकों में पानी भरने को लेकर उन्होंने यह टिप्पणी शुक्रवार को दरभंगा में की थी। अब जदयू ने गिरिराज सिंह और उनकी पार्टी पर पलटवार किया। जद(यू) प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा,‘‘ गिरिराज सिंह नीतीश कुमार की पैरों की धूल के बराबर भी नहीं हैं। कोई भी जब - तब सिर्फ महादेव का नाम जप कर नेता नहीं बन जाता है। सिंह अपने भाषणों में अक्सर भगवान शिव का नाम लेते हैं। जद(यू) के एक अन्य प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने भी कहा कि पटना में संकट के लिए भाजपा कहीं ज्यादा जिम्मेदार है।

राम जन्मभूमि विवाद: CM योगी ने रामनवमी की शुभकामनाएं दीं, कहा मिल सकती है खुशखबरी

BJP-JDU आमने -सामने

उन्होंने कहा,‘‘ जद(यू) - भाजपा गठबंधन जब से राज्य में शासन कर रहा है, तब से शहरी विकास विभाग हमारे गठबंधन सहयोगी के पास है। पटना के मेयर भाजपा के हैं और जिले की दो लोकसभा सीटों का प्रतिनिधित्व भी भाजपा के नेता करते हैं। शहर के सभी विधानसभा क्षेत्र 1990 के दशक से ही भाजपा का गढ़ हैं।’जद(यू) के महासचिव के. सी. त्यागी ने दिल्ली में अपना गुब्बार निकाला। उन्होंने कहा, ‘‘ गिरिराज सिंह आदतन अपराधी हैं। वह विधानसभ में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से ज्यादा हमारे गठबंधन को नुकसान पहुंचा रहे हैं। त्यागी ने कहा कि अतीत में भी ऐसे मौके आए जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गिरिराज सिंह को उनकी टिप्पणियों के लिए फटकार लगाई। उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि भाजपा नेतृत्व उन पर लगाम क्यों नहीं कस पा रहा है। 

केंद्र सरकार ने बिहार और कर्नाटक में बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का किया ऐलान

RJD के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने किया गिरिराज के बयान का समर्थन

राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि गिरिराज सिंह जो कह रहे हैं, उसका बिल्कुल मतलब बनता है। इस बीच, भाजपा सांसद राम कृपाल यादव ने भी बिहार सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्था लागू की गई है जिसमें नौकरशाही नियंत्रण से बाहर हो गई है। वहीं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने नुकसान की भरपाई की कोशिश की। उन्होंने कहा, ‘‘ जब मामला हमारे घर का है तो किसी को भी मीडिया में क्यों जाना चाहिए। यह जरूर है कि कुछ नेता बाढ़ के दौरान लोगों की समस्याओं का निदान करने के लिए दबाव में थे। लेकिन मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री अथक परिश्रम कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.