नई दिल्ली/टीम डिजिटल। जनता दल (यूनाइटेड) ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को‘नए गठबंधन का नेतृत्व’संभालने पर बधाई दी और वाम दलों ने भाजपा रहित गठबंधन में उनके प्रति अपना समर्थन दोहराया। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कुमार के राज्यपाल फागू चौहान से मिलने से पहले इस संबंध एक ट्वीट किया।
फोन टैपिंग मामला : रश्मि शुक्ला पर मुकदमे के लिए केंद्र से मांगी इजाजत : मुंबई पुलिस
उन्होंने जदयू को महागठबंधन के समर्थन का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘नए स्वरूप में नए गठबंधन के नेतृत्व की जवाबदेही के लिए श्री नीतीश कुमार जी को बधाई। नीतीश जी आगे बढि़ए। देश आपका इंतजार कर कर रहा है।’’ इस बीच, महागठबंधन की एक प्रमुख सहयोगी भाकपा (माले) ने भी भाजपा से नाता तोडऩे के लिए कुमार की प्रशंसा की।
प्रधानमंत्री मोदी की कुल संपत्ति में इजाफा
वामपंथी पार्टी के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने फोन पर कहा, 'नीतीश कुमार भाजपा से नाता तोडऩे के लिए प्रशंसा के पात्र हैं। जब वह नयी सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे तो हम मुख्यमंत्री के रूप में उनका समर्थन करेंगे।' कम्युनिस्ट नेता ने सोमवार को भी वादा किया था कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जदयू अलग होता है तो उसकी 'मदद’’ की जाएगी।
संसद निष्क्रिय हो गई है; लोकतंत्र ‘सांस लेने के लिए संघर्ष’ कर रहा: चिदंबरम
बिहार विधानसभा में भट्टाचार्य की पार्टी के 12 विधायक हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के प्रदेश सचिव अवधेश कुमार ने भी कुमार की प्रशंसा करते हुए अपने फेसबुक पेज पर एक संदेश लिखा। विधानसभा में माकपा के दो विधायक हैं।
गुजरात में केजरीवाल ने कीं आदिवासियों के लिए कई घोषणाएं
यूपीः हल्दी रस्म के दौरान गिरी दीवार, अब तक सात लोगों की मौत
चुनाव नतीजों ने साफ कर दिया कि ‘मोदी की गारंटी' में दम है:...
मंदिर उद्घाटन: एक जनवरी से राममय वातावरण करने की तैयारी में VHP
कांग्रेस MP के ठिकाने से कैश मिलने पर BJP का तंज- ये कौन सी मोहब्बत...
MP के CM की घोषणा जल्द, BJP विधायक दल की बैठक की तारीख आई सामने
दिल्ली पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गुट में एनकाउंटर, दो शूटर अरेस्ट
पुतिन ने कड़ी नीतियों के लिए मोदी को सराहा, उन्हें रूस-भारत संबंधों...
राजस्थान में CM की रेस बाहर हो गए बालकनाथ? किया ये इशारा
कांग्रेस MP ने EC से झूठ बोला, हलफनामे में बताया 27 लाख घर से निकले 3...
PM मोदी ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की दी बधाई, जानिए क्या कहा?